-
How did Malaika Arora s father died? मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की छत से गिरकर मौत हो गई है। असली में उनकी मौत छत से गिरकर हुई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है इसकी जांच में फिलहाल पुलिस जुटी हुई है। परिवार से अलग होने के बाद भी वो अपनी फैमिली के बेहद करीब थे। इन तस्वीरों देख सकते हैं वो अब भी अपनी फैमिली के कितने करीब थे। उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों पर आइए डालते हैं एक नजर: (Malaika Arora/FB)
-
अनिल मेहता पंजाबी हिंदू थे जो पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले थे। फाजिल्का इंडिया और पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान का बॉर्डर शुरू हो जाता है। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता इंडियन मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। उन्होंने एक मलयाली ईसाई जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी बहन और मां के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गईं। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
मलाइका मेहता अपनी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और मां के साथ चेंबूर के बसंत टॉकीज के सामने बोरला सोसाइटी में रहती थीं। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
मलाइका अरोड़ा अपने कई इंटरव्यू में ये बता चुकी हैं पैरेंट्स के अलग होने के बाद उन्होंने अपनी मां को काफी संघर्ष करते हुए देखा है। उन्होंने अपनी मां से वर्क एथिक सीखा है और यह भी सीखा है कि लाइफ में कितनी भी मुश्किलें आए लेकिन सुबह सब कुछ भूलकर कैसे उठा जाता है। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
मलाइका अरोड़ा के पिता भले ही अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे लेकिन कई फंक्शन और फेस्टिवल को वो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेलिब्रेट करते थे। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
अनिल मेहता और उनकी पत्नी जॉयस पॉलीकार्प भले ही एक दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन दोनों अब भी एक दूसरे के बेहद करीब थे। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
यहां तक कि उनकी पत्नी ने जब साल 2016 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और पहली तस्वीर जो शेयर की थी वो पति अनिल अरोड़ा के साथ की थी। (Photo: Joyce Arora/Insta)
-
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ उनकी अब भी जबरदस्त बॉन्डिंग थी। लगभग हर मौके पर वो साथ होते थे। (Photo: Joyce Arora/Insta)
