-
भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट शुमार मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपना कोई ना कोई फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने ईद के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि उनके फैंस के लिए किसी ईदी से कम नहीं है।
-
मोनालिसा ने फोटोज (Monalisa Photos) को शेयर करने के साथ ही फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। इसके बाद फैंस की ओर से भी उन्हें मुबारकबाद मिलनी शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस को शरारे में देखा जा सकता है।
-
फोटोज में देख सकते हैं कि मोनालिसा बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनका ग्लैमरस अवतार इंटरनेट पर छा गया है। लोग कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं। अगर एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो उन्होंने सी-ग्रीन कलर का एक खूबसूरत शरारा पहना हुआ है।
-
ईद स्पेशल लुक में मोनालिसा ने ग्लैमरस फोटोज (Monalisa glamorous photos) को शेयर कर फैंस की ईद को खुशनुमा बना दिया है। इस पर अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘उफ्फ्फ ये तेरी अदा मैं मर जावां’। दूसरे ने लिखा, ‘ये हुई ना बात’। इसी तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। अन्य कुछ स्माइली और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं तो कुछ उन्हें भी ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
-
तस्वीरों में देख सकते हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा पति विक्रांत सिंह के साथ पोज दे रही हैं। ये कपल इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल है। फैंस दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं। ये तस्वीरों में कपल गोल्स भी दे रहे हैं।
-
विक्रांत, मोनालिसा की तरह ही भोजपुरी के जाने-माने एक्टर हैं। इसके अलावा वो ‘विद्या’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। विक्रांत और मोनालिसा साथ में कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। जैसे ‘नच बलिए’।
-
मोनालिसा और विक्रांत साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। उनकी शादी को 6 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मगर आज भी इनकी कैमिस्ट्री नई जैसी ही लगती है।
-
मोनालिसा और विक्रांत। (Images- Instagram @Aslimonalisa)
