-

हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके जानें से पूरा हिंदी सिनेमा और सिनेप्रेमियों के बीच शोक की लहर का माहौल है। अभिनेता की काफी समय से तबीयत खराब चल रही है जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। (Photo: Indian Express)
-
8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में जन्में धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ऐसे में आइए जानते हैं कितना बड़ा है उनका परिवार और क्या करते हैं दामाद? (Photo: Dharmendra/FB)
-
1- पहली पत्नी
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। अभिनेता ने प्रकाश कौर से साल 1954 में शादी की थी। उस दौरान अभिनेता न तो फिल्मों में थे और न ही उनके पास कोई स्टारडम धा। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से दो बेटे और दो बेटियां हुईं। बॉबी देओल, सनी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल। (Photo: Bobby Deol/FB) -
2- हेमा मालिनी संग शादी
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक हेमा मालिनी हैं। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी। -
3- कौन हैं सनी देओल की पत्नी
देओल परिवार के सबसे बड़े बेटे सनी देओल हैं। अभिनेता का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ था। सनी देओल के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल। दोनों बेटे एक्टर हैं। सनी देओल ने पत्नी का नाम पूजा देओल है। (Photo: Sunny Deol/FB) -
4- बॉबी देओल की पत्नी और बच्चे
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के दूसरे बेटे बॉबी देओल हैं जिनका जन्म 27 जनवरी 1969 में हुई था। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा देओल हैं। दोनों के दो बेटे हैं। पहले बेटे का नाम आर्यमन देओल और दूसरे बेटे का नाम धरम देओल है। (Photo: Bobby Deol/FB) -
5- क्या करती हैं अजीता देओल
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की तीसरी संतान अजीता देओल हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अजीता साइकोलॉजी की अध्यापिका हैं और वह अमेरिका में रहती हैं। उनके पति किरण चौधरी एक डेंटिस्ट हैं। दोनों की दो बेटियां हैं निकिता और प्रियंका। (Photo: Bobby Deol/FB) -
6- कौन हैं विजेता देओल के पति
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की चौथी संतान और दूसरी बेटी विजेता देओल हैं जिनकी शादी विवेक गिल से हुई है। कपल के दो बच्चे हैं साहिल और प्रेरणा। धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस ‘विजेता प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ का नाम विजेता देओल के ही नाम पर रखा गया है। (Photo: imeshadeol/Insta) -
7- कैन हैं ईशा देओल के पति
धर्मेंद्र की तीसरी और हेमा मालिनी की पहली संतान ईशा देओल हैं। ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया। ईशा देओल और भरत तख्तानी का रिश्ता 12 सालों तक चला और पिछले साल 6 फरवरी 2024 को दोनों ने अपने तलाक की घोषणा की थी। (Photo: imeshadeol/Insta) -
8- क्या करते हैं दूसरी बेटी के पति
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दूसरी बेटी अहाना देओल हैं जो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। अहाना देओल की शादी 2 फरवरी 2014 को वैभव वोरा से हुई थी। वैभव वोरा दिल्ली के रहने वाले हैं और एक सफल बिजनेसमैन हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं, जुड़वां बेटियां अस्त्रया, आदिया और एक बेटा डेरियन है। (Photo: Dharmendra/FB)