-
आम लोगों को भले ही लगता है सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले सेलेब्स की लाइफ काफी ऐशो-आराम वाली होती होगी है लेकिन असल में ऐसा जरूरी नहीं है। क्योंकि किस्मत कब कैसा मोड़ लेती है इसका अंदाजा किसी को नहीं रहता। कोई फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है तो कोई बुलंदी के आसमान से सीधा नीचे आ गिरता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक बॉलीवुड शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक दौर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया लेकिन अब वे गुमनामी के अंधेंरे में कहां और कैसे हैं किसी को कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं 70 के दशक के कलाकार राज किरण के बारे में। उनकी निजी जिंदगानी की कहानी बेहद ही दर्दनाक है और अब वे गुमशुदा बताए जा रहे हैं।

अर्थ, तेरी मेहरनबानियां', 'बसेरा', 'बुलंदी' 'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राज किरण अब कहां किन हालातों में है किसी को कोई खबर नहीं है। राज पिछले एक दशक से लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि वह दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। हालांकि ऐसी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई। 
अर्थ, तेरी मेहरनबानियां', 'बसेरा', 'बुलंदी' 'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राज किरण अब कहां किन हालातों में है किसी को कोई खबर नहीं है। राज पिछले एक दशक से लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि वह दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। हालांकि ऐसी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई। 
8 साल पहले अभिनेता ऋषि कपूर ने दावा किया था कि राज किरण अमेरिका के टेक्सस में रह रहे हैं। वे मानसिक रूप से बीमार हैं। ऋषि कपूर के मुताबिक राज किरण का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने किरण का हालत का जिम्मेदार उनके परिवार को बताया है। -
बताया जा रहा है कि किरण को उनकी पत्नी और बेटे ने मुश्किल वक्त में घर से बाहर निकाल दिया है। वे डिप्रेशन का शिकार थे इसलिए वे पागलखाने में रह रहे हैं।
-
ऋषि कपूर ने यह भी कहा कि वे राज को वापस सही सलामत लेकर आएंगे। हालांकि अभी तक किरण के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। राज किरण और ऋषि ने कर्ज फिल्म में साथ काम किया था। एक नया रिश्ता फिल्म में राज किरण की रेखा संग सिल्वर स्क्रीन पर दिलचस्प केमिस्ट्री दिखाई दी थी।
-
राज किरण की पत्नी रूपा और बेटी ऋषिका का कहना है कि 9 साल पहले वे गुमशुदा हो गए थे। हमने उनकी शिकायत पुलिस में भी की और पुलिस के अलावा कई जासूस भी उनकी तलाश कर रहे हैं। जबकि ऋषि कपूर का कहना है कि वे इतने मजबूर हैं कि पागलखाने में जिंदगी बिताने को मजबूर है।
-
सालों बीत गए लेकिन अब तक राज किरण जैसे दिग्गज अभिनेता के बारे में कुछ जानकारी सामने नहीं आ पाई। गूगल पर भी राज किरण के स्टेटस पर Missing लिखा आ रहा है।
-
5 फरवरी 1949 को राजकिरण का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया था। नया रिश्ता फिल्म में रेखा संग लीड रोल में नजर आए।