-
फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके सोशल मीडिया पर कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां से इन कलाकारों को मोटी कमाई भी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा किस एक्ट्रेस को लोग फॉलो करते हैं। (@Shraddha Kapoor/FB)
-
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का डंका न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी बजता है। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा हैं। एक्ट्रेस के 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Priyanka Chopra /FB) -
श्रद्धा कपूर
इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। अदाकारा को इंस्टाग्राम पर 90.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। (@Shraddha Kapoor/FB) -
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 84.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आलिया भट्ट तीसरे नंबर हैं। (@Alia Bhatt/FB) -
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Katrina Kaif/FB) -
दीपिका पादुकोण
इस मामले में दीपिका पादुकोण 5वें स्थान पर हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 79 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Deepika Padukone/FB) -
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में उर्वशी रौतेला 6वें स्थान पर हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 73 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Urvashi Rautela/FB) -
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज के इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Jacqueline Fernandez/FB) -
अनुष्का शर्मा
इंडिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के फॉलोवर्स हैं। उन्हें 270 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर 68 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (@Anushka Sharma/FB)
