-
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक्टिंग में करियर की शुरुआत एलबम से की थी और अब वो अपने हुस्न का जलवा फिल्मों में भी दिखाती हैं। फिल्मों और गानों के साथ-साथ एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के बेहद करीब देखा गया है। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। नीलम गिरी ने इंस्टाग्राम पर भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें उनके बेहद ही करीब बाहों में बाहें डाले और कंधे पर सिर रखे देखा जा सकता है। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों ने खूब कमेंट्स किए और फिर नीलम ने इस पर आए लोगों के रिएक्शन को हाइड कर दिया। लेकिन आपको बता दें कि पहले भी कई बार इनके अफेयर की चर्चा जोरों पर रही हैं। लेकिन, दोनों में से किसी भी एक्टर ने कभी रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है और ना ही सफाई दी है। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
गौरतलब है कि नीलम ने फोटो को शेयर करने के साथ ही इस पर पहले ही साफ कर दिया है कि ‘घूंघट में घोटाला 3 की शूटिंग।’ ये दोनों स्टार की आने वाली फिल्म है। इसकी दोनों किस्तों में ऋचा दीक्षित को देखा गया है। लेकिन अब तीसरे पार्ट में नीलम गिरी की एंट्री हुई है। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
ये कोई पहली बार नहीं है जब नीलम गिरी को प्रवेश लाल यादव के इतने करीब देखा गया है। इससे पहले दोनों कई एलबम्स में काम कर चुके हैं साथ ही कई फिल्मों में भी इनकी जोड़ी नजर आ चुकी है। इसमें ‘इज्जत घर’ जैसी मूवीज शामिल हैं। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
इसके अलावा नीलम गिरी, निरहुआ ब्रदर्स के साथ आजमगढ़ चुनाव में भी दिखी थीं। उन्होंने कई दिनों तक उनके साथ रहकर चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान उनके साथ आम्रपाली दुबे डटी रही थीं। वहीं, एक्ट्रेस को प्रवेश लाल के जन्मदिन पर भी उन्हें उनके साथ देखा गया था। (Photos- Neelam giri/Insta)
-
आपको बता दें कि निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं और बच्चों के पिता हैं। शादी के बाद भी उनके नाम लगातार एक्ट्रेस नीलम गिरी से जुड़ता रहा है। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस ‘निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रा.लि.’ भी चलाते हैं। (Photos- Neelam giri/Insta)
