-

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज से की थी। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। फिल्मों के साथ-साथ वो पर्सनल लाइफ और सिजलिंग तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
-
नीलम गिरी के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। आज वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें भोजपुरी के स्टार्स ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। वो एक्टिंग के अलावा अपने डांस स्किल और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
-
नीलम गिरी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस अवतार से अटेंशन लेती हैं। बलिया से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस जब भी कोई फोटोज शेयर करती हैं तो कहर ही बरपा देती हैं।
-
फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नीलम गिरी की जोड़ी प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal yadav) के साथ खूब जमती है। साथ ही इनकी लव लाइफ काफी चर्चा में रहती है। दोनों को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें रहती हैं कि वो एक-दूसरे के डेट कर रहे हैं।
-
हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। फिर चाहे वो आजमगढ़ का चुनाव रहा हो या फिर उनका घर। देख सकते हैं कि वो एक्ट्रेस को अपनी हर फिल्म में कास्ट करते हैं।
-
सोशल मीडिया पर अक्सर नीलम गिरी शादीशुदा प्रवेश लाल के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर ज्यादातर कमेंट्स इनकी रिलेशनशिप को लेकर कमेंट्स होते हैं।
-
बहरहाल, नीलम गिरी अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। वो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं तक को मात देती हैं और फैंस का दिल धड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। (Photos- Neelam Giri/Insta)