-
भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस हैं। इसी में से एक मोनालिसा भी हैं, जो कि इंडस्ट्री की ए लिस्टर हीरोइनों में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। वो फैंस की धड़कनों को बढ़ाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। ऐसे में अब साड़ी में कहर बरपाया है।
-
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी में फोटोशूट कराया है। इसके साथ ही वो स्लीवलेस-डीपनेक में कातिल अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते है कि भोजपुरी एक्ट्रेस को बैकलेस ब्लाउज और खुले बालों में अदाएं देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनका लुक इंटरनेट पर छा गया है।
-
साड़ी में मोनालिसा ने कमाल के पोज दिए हैं। उनकी तस्वीरों से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘नाइस पर्पल साड़ी।’ दूसरे ने लिखा, ‘भोजपुरी क्वीन सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेस।’
-
तीसरे ने लिखा, ‘गॉर्जियस ब्यूटी।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत है।’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों को महज कुछ ही देर में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
-
आपको बता दें कि मोनालिसा आज लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करती हैं। वो भोजपुरी से पिछले कुछ समय से दूर हैं और टीवी पर एक्टिव हैं मगर फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आज भी लोग उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं।
-
एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले रेस्त्रां में काम करती थीं। उन्होंने अपने करियर में बंगाली, मराठी, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भी काम किया है। यहां तक कि वो बी ग्रेड तक की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। (Photos- Aslimonalisa/Insta)
