-
एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज भले ही भोजपुरी के पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी खूब पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। आए दिन अपनी कातिल अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चला ही देती हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से सिजलिंग अदाओं से कहर बरपा दिया है।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। वैसे तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आना आम बात है। हर बार की तरह ही उन्होंने इस बार भी लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई लेटेस्ट फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस प्रिंटेड साड़ी, डीपनेक-स्लीवलेस ब्लाउज जमकर पोज दे रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। फैंस कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं।
-
फैंस के लिए फोटोज में मोनालिसा के लुक्स से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। अगर इस पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘आप दिन प्रति दिन सेक्सी होती जा रही हो।’ दूसरे ने लिखा, ‘ओ… मोना… पसीना छूट रहा है।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
-
आपको बता दें कि मोनालिसा 40 साल की हैं और वो इस उम्र में भी अपने से कम उम्र की हीरोइनों को मात देती हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं तो बवाल ही मचा जाती हैं।
-
40 साल की उम्र में मोनालिसा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कमाल की फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस अदाओं को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना भी काफी मुश्किल होता है।
-
Photos- Aslimonalisa/Instagram
