-
भारत के लगभग सभी राज्यों में कई प्रसिद्ध मंदिर। यहां कुल कितने मंदिर हैं इसका अनुमान लगाना तो संभव नहीं है। लेकिन आपको बता दें, भारत में कई सारे हिंदू मंदिर होने के साथ-साथ विदेशों में भी कई ऐसे ऐतिहासिक हिंदू मंदिर हैं, जो लोगों में आस्था का केंद्र हैं। यहां लोग रोजाना पूजा करने के लिए या दर्शन करने के लिए जाते हैं। ये मंदिर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थल के रूप में भी मौजूद हैं। चलिए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।
-
मॉरीशस का महेश्वरनाथ मंदिर
महेश्वरनाथ मंदिर मॉरीशस के ट्रायोलेट शहर में स्थित है। यहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह मंदिर मॉरीशस के केंद्र में स्थित पवित्र झील गंगा के पहले तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह मंदिर यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। (Source: @quentve/instagram) -
बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मन्दिर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित हिंगलाज माता मन्दिर हिन्दू देवी सती को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि हिंगलाज माता की यात्रा कश्मीर की अमरनाथ यात्रा से भी कठिन है। हिन्दुओं के लिए यह स्थान एक शक्तिपीठ है और मुसलमानों के लिए यह नानी पीर का स्थान है। इस मंदिर की देखरेख मुस्लिम करते हैं। (Source: @peerujee/instagram) -
बाली द्वीप का तनाह लोट मंदिर
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में तनाह लोट मंदिर है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिंदुओं की आस्था का बड़ा केद्र है और यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में कराया गया था। (Source: @itroc/instagram) -
ऑस्ट्रेलिया का शिव-विष्णु मंदिर
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में स्थित शिव-विष्णु मंदिर यहां का सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। मंदिर में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। (Source: Hindu Society of Victoria Shri Shiva Vishnu Temple/Official Website) -
मलेशिया का बाटू गुफा मंदिर
मलेशिया के गोंबाक में स्थित बाटू गुफा मंदिर मलेशिया में रहने वाले हिंदुओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस गुफा में देवता भगवान मुरुगन को समर्पित एक बड़ा हिंदू मंदिर है। मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं। इसके अलावा भी गुफा में बहुत से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां लगी हैं और कई -
इंडोनेशिया का प्रंबनन मंदिर
इंडोनेशिया के मध्य जावा में स्थित प्रंबनन मंदिर हिन्दू देवता भगवान शिव को समर्पित है। यह वर्तमान में इंडोनेशिया में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर स्थल और दक्षिण पूर्व एशिया में दूसरा सबसे बड़ा मंदिर स्थल है, जिसके कारण इसे अपनी कलाकृति, वास्तुकला और इतिहास के लिए यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। (Source: @hanhaak88/instagram) -
नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर
नेपाल का श्री पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से ही एक माना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर दुनिया के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक माना जाता है। (Source: @ekc72/instagram)