-

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने नई तस्वीरों में अपनी ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) दिखाई है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वजन कम (Weight Lose) करना उनके लिए कितना मुश्किल था। कहा जा रहा है कि अर्जुन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए यह ट्रांसफॉर्मेशन की है।
-
अर्जुन कपूर ने यह तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें यह फिजीक पाने में 15 महीने का समय लगा है।
-
अर्जुन ने साथ में फरवरी 2021 की यह तस्वीर भी शेयर की है। इसमें और अर्जुन की मई 2022 की तस्वीर में फर्क साफ देखा जा सकता है।
-
अर्जुन का कहना है कि मुझे भी खुद पर यह यकीन नहीं हो रहा है कि मैं 15 महीने तक ट्रैक पर रहा हूं और यह फिटनेस पा सका हूं।
-
अर्जुन का कहना है कि अब मैं खुद के लिए मोटिवेशन बन गया हूं और इसी तरह खुद को मेंटेन रखना चाहता हूं।
-
उनका कहना है कि मैं पिछले 15 महीने से जिस फेज में रहा हूं, उससे मुझे प्यार हो गया है।
-
बता दें कि डेब्यू के वक्त अर्जुन की फिटनेस काफी अच्छी थी लेकिन बाद में अर्जुन का वजन काफी बढ़ गया था।
-
वजन बढ़ने की वजह से अर्जुन को काफी ट्रोल भी किया जाने लगा था।
-
अब वह फिर से अपनी फिटनेस में लौट रहे हैं। (All Photo: Arjun Kapoor Instagram)