-

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की बेटी खतीजा रहमान (Khatija Rahman) ने साउंड इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद (Riyasdeen Shaikh Mohamed) संग शादी कर ली है। इसके बाद से उनकी शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रियासदीन काफी लंबे समय से एआर रहमान संग जुड़े हुए हैं। दिसंबर में दोनों ने सगाई की थी और पांच मई को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
-
रियासदीन ने अपनी प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन तमिलनाडु के ही एक स्कूल से प्राप्त की है। (Photo: Riyasdeen Riyan Instagram)
-
इसके बाद उन्होंने चेन्नई के एक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। (Photo:Khatija Rahman Instagram)
-
मैकनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद रियासदीन ने चेन्नई के ही केएम कॉलेज से ऑडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। (Photo: Riyasdeen Riyan Instagram)
-
वह काफी लंबे समय से एआर रहमान के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह अमित त्रिवेदी व अन्य सिंगर्स के लिए भी काम करते हैं। रियासदीन और खतीजा ने दिसंबर में सगाई की थी। (Photo: Riyasdeen Riyan Instagram)
-
इसके बाद हाल ही में दोनों की शादी हो गई। (Photo: AR Rahman Instagram)
-
एआर रहमान के तीन बच्चे हैं। दो बेटी खतीजा और रहीमा हैंं। एक बेटा एआर आमीन है। (Photo: AR Rahman Instagram)
-
खतीजा सबसे बड़ी बेटी हैं और वह हमेशा पर्दे में ही नजर आती हैं। (Photo: Khatija Rahman Instagram)