-
मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बुधवार रात साउथ अफ्रीका के लिए निकल गए। एयरपोर्ट पहुंचे विराट और अनुष्का मीडिया के कैमरों से नहीं बच पाए। एयरपोर्ट पर जहां विराट नीले रंग के ट्रैक सूट में नजर आ रहे थे तो वहीं अनुष्का काले और सफेद रंग के जंप सूट में थीं। (Photo: Varinder Chawla)
विराट और अनुष्का साउथ अफ्रीका में ही नए साल का जश्न मनाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की अगली सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से 20 फरवरी के बीच तीन टेस्ट मैच, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। (Photo: Varinder Chawla) अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में ही साउथ अफ्रीका से वापस लौट आएंगी। वापस भारत आकर अनुष्का आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। (Photo: Varinder Chawla) -
इसके अलावा अनुष्का अपनी अगली फिल्म परी के प्रमोशन भी शुरू करेंगी। परी 9 फरवरी 2018 को रिलीज होनी है। ये अनुष्का की शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी। (Photo: Varinder Chawla)
-
इससे पहले अनुष्का विराट हाल ही में फिनलैंड में अपना हनीमून मनाकर लौटे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
