-
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई की रात को मुंबई में धूमधाम से आयोजित की गई। संगीत नाइट के लिए राधिका ने गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ लहंगा चुना था। वहीं गोल्डन वर्क वाले ब्लैक सूट में अनंत भी कमाल लग रहे थे। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों ने शिरकत कर इस रात को और भी खास बना दिया। चलिए जानते हैं इस फंक्शन में कौन-कौन से सितारे पहुंचे थे।
-
अनंत-राधिका की संगीत नाइट में एक्ट्रेस विद्या बालन अपने पति के साथ पहुंचीं। फंक्शन के दौरान वह फ्लोरल लहंगे में नजर आईं।
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ नजर आए।
-
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना वाइट कलर के लहंगे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पहुंची थीं।
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शामिल हुए। इस कपल के साथ आदित्य रॉय कपूर और शाहीन भट्ट ने फोटो क्लिक करवाई।
-
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में अमीषा पटेल भी शामिल होने पहुंचीं। इस फंक्शन में वह हरे रंग की ज्वैलरी के साथ गोल्डन लहंगा पहने नजर आईं।
-
सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के संगीत समारोह में शामिल हुईं।
-
‘नागिन’ फेम मौनी रॉय ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में अपने फैशन का जलवा बिखेरा। इस दौरान मौनी ने चॉकलेटी कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज को पेयर किया हुआ था।
-
जाह्नवी कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस मोर पंख की खूबसूरत डिजाइन वाले लहंगे में वो किसी मोरनी से कम नहीं दिख रही थीं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी इस फंक्शन में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पिंक शिमरी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज और डायमंड जूलरी के साथ पेयर किया था।
-
जाह्नवी और खुशी के अलावा इस फंक्शन में बोनी कपूर भी शामिल हुए थे।
-
शहनाज गिल को भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में देखा गया। इस दौरान उन्होंने सिग्नेचर मसकली डिजाइन की गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी।
-
अनंत-राधिका की संगीत नाइट में सारा अली खान ‘गोल्डन मरमेड’ बनकर पहुंचीं। वह गोल्डन कलर के शाइनी फिश कट लहंगे में नजर आईं।
-
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की संगीत सेरिमनी में सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे।
-
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी फंक्शन में ऑरेंज कलर के लहंगे में पहुंची थी। इस दौरान वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
-
सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा भी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए थे।
-
रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के संगीत समारोह में पहुंचीं।
-
इस फंक्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी भी काफी फैशनेबल नजर आए। इस दौरान एक्टर ने काले रंग का कुर्ता पहना था जबकि कियारा सफेद स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ फिगर फिटिंग सिल्वर लहंगे में हमेशा की तरह अट्रैक्टिव लग रही थीं।
-
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने बेहद क्यूट अंदाज में फोटो क्लिक करवाई।
-
वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ इस फंक्शन में शामिल हुए थे।
-
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में इस फंक्शन में अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं।
-
अनन्या पांडे चमकदार सिल्वर रंग की साड़ी पहने नजर आईं, जो उनकी ज्वैलरी के साथ मैच कर रही थी। वह ग्लैमरस लुक में खूबसूरत लग रही थीं।
-
इस संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा रेड कलर की टाइट फिटिंग फिश कट ड्रेस में नजर आईं।
-
काजल अग्रवाल भी अपने पति के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में शामिल हुईं।
-
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा ने भी महफिल लूटी।
-
‘चक दे इंडिया!’ फिल्म से छाने वालीं सागरिका घाटगे भी अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ इस फंक्शन में पहुंची थीं।
-
अथिया शेट्टी भी अपने पति केएल राहुल के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं।
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘संगीत’ समारोह के दौरान फोटो खिंचवाते बॉलीवुड एक्टर सलमान खान।
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर तस्वीर खिंचवाती बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट।
-
‘जवान’ डायरेक्टर एटली भी अपनी पत्नी संग अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान मल्टी कलर आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।
(Photos Source: Jansatta)
(यह भी पढ़ें: भारत के बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं मुकेश अंबानी के तीनों समधी, जानिए कौन है सबसे रईस)