-
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में सक्रिय न हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं हैं। image:navyananda/insta
-
अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच डेटिंग की खबरें चल रही हैं।
-
हालांकि, इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया है।
-
हाल ही में नव्या और सिद्धांत एक बार फिर एक साथ नजर आए। गोवा से लौटते वक्त दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया।
-
बता दें कि नव्या और सिद्धांत को कई बार एक साथ कैमरे में कैद किया जा चुका है।
-
पिछले साल निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों को एक साथ कार में जाते हुए देखा गया था।
-
बता दें कि नव्या नवेली फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह एक पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या को होस्ट कर चुकी हैं। image:navyananda/insta
