• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. allu arjun arrest stardom to courtroom before pushpa 2 star these celebs also faced the law and legal issues

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन से पहले ये सितारे भी लगा चुके हैं थाने के चक्कर, कुछ ने तो खाई है जेल की भी हवा

Sandhya theatre stampede case: यह पहली बार नहीं है जब कोई स्टार गिरफ्तारी के कारण सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे कानूनी संकटों का सामना कर चुके हैं, जिनमें से कुछ को जेल भी जाना पड़ा।

By: Archana Keshri
December 13, 2024 15:09 IST
हमें फॉलो करें
  • Allu Arjun Arrest
    1/7

    सिनेमा के पर्दे पर सुपरस्टार्स को देखकर लोग उन्हें प्रेरणा और आदर्श मानते हैं। लेकिन जब ये सितारे असल जिंदगी में विवादों में फंसते हैं, कोर्ट-कचहरी का सामना करते हैं, या जेल जाते हैं, तो उनके फैंस को झटका लगता है। हाल ही में, ‘पुष्पा 2’ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई 4 दिसंबर को उनकी फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। इस मामले में उनसे पूछताछ होगी। यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े सितारे को कानून का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियों को गिरफ्तार किया गया है, और कुछ को जेल भी जाना पड़ा है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो विवादों के चलते सुर्खियों में आए।

  • 2/7

    आदित्य पंचोली
    एक्टर आदित्य पंचोली को 2015 में एक बाउंसर को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें उसी दिन रिहाई मिल गई। लेकिन इससे पहले, 2005 में एक पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद उन्हें 1 साल की सजा भी सुनाई गई थी। (Express Archive Photo)

  • 3/7

    रिया चक्रवर्ती
    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रिया पर आरोप था कि वह नशे की सामग्री से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थीं और उनके खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच चल रही थी। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें गिरफ्तार किया था, हालांकि लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। (Photo Source: @rhea_chakraborty/instagram)

  • 4/7

    सलमान खान
    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 1998 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने और उनके सह-कलाकारों ने राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। (Photo Source: @beingsalmankhan/instagram)

  • 5/7

    संजय दत्त
    बॉलीवुड के ‘अग्निपथ’ स्टार संजय दत्त को 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया गया और पांच साल की सजा हुई। संजय दत्त को कई बार फरलो और पैरोल भी मिली, और अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें 2016 में रिहा कर दिया गया। (Photo Source: @duttsanjay/instagram)

  • 6/7

    शाहरुख खान
    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को भी एक बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह घटना एक पत्रकार को धमकाने के मामले में हुई थी। शाहरुख खान ने एक मैग्जीन में पब्लिश्ड आर्टिकल से नाराज होकर पत्रकार को धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। (Photo Source: @iamsrk/instagram)

  • 7/7

    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी के पति और एक्टर-बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी ने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी और यह मामला मीडिया में काफी चर्चा में रहा था। (Express Archive Photo)
    (यह भी पढ़ें: इन वजहों से कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुके हैं संगीत के जरिए सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान)

TOPICS
Aditya Pancholi
Allu Arjun
arrest
arrested
Raj Kundra
rhea chakraborty
rhea chakrborty
Salman Khan
Sanjay Dutt
shah rukh khan
+ 6 More
अपडेट
‘ये कैसी याचिका है’, बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन करने की मांग वाली PIL खारिज
शख्स ने जूठी थालियों से खाना समेटकर किया यह काम, सोशल मीडिया पर Viral हुआ दिल छू लेने वाला Video, यूजर्स कर रहे सैल्यूट
CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं नियमित छात्रों के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी? यहां है लेटेस्ट जानकारी
Exclusive: सीमा से सटे गांवों में पुलिस अधिकारियों को 50 रातें बिताने के निर्देश, जानिए क्या है सरकार का मकसद
Investment Strategy : हर 10 साल में 40% क्यों घट रही आपके पैसों की ताकत, निवेश रणनीति में इस बात को न करें नजरअंदाज
‘अगर अहान शेट्टी ने कमेंट किया तो…’, कहां से शुरू हुआ ये ट्रेंड, ‘बॉर्डर 2’ एक्टर ने खुद दिया जवाब
सरस्वती पूजा 2026: इन ट्रेंडी रंगोली डिजाइन से सजाएं पूजा स्थल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
20 साल का सबसे बड़ा सौर तूफान, आसमान में दिखा खूबसूरत ऑरोरा का नज़ारा, जानें क्या होता है Solar Storm और क्यों हो रहा ट्रेंड
तिरुनावाया महामाघ उत्सव: केरल के कुंभ पर 244 साल पहले ब्रिटिश हुकूमत ने क्यों लगाई थी रोक
क्या कभी आपने बनाई है अमरूद की चटनी ? स्वाद होता है लाजबाव और फायदे भी बेहिसाब
IND vs NZ 1st T20I LIVE Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 इंटरनेशनल का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट
फोटो गैलरी
9 Photos
क्या सोते-सोते घट सकता है वजन? ग्रेपफ्रूट को लेकर रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें
1 hour agoJanuary 21, 2026
9 Photos
खान सर ने बताया याद करने का सही समय? जानें पढ़ने का सही तरीका क्या है
1 hour agoJanuary 21, 2026
10 Photos
डिज्नी फिल्मों की ये जगहें रियल लाइफ में हैं मौजूद, आप भी विजिट कर सकते हैं ये लोकेशन्स
3 hours agoJanuary 21, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US