-
मशहूर बॉलीवुड सिंगर अल्का याग्निक की बेटी सायशा कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड अमित देसाई से बीते सोमवार यानि 25 दिसंबर को सगई कर ली है। अलका याग्निक ने साल 1989 में शिलांग के रहनेवाले बिजनेसमैन नीरज कपूर शादी की थी। नीरज और उन्हें एक बेटी सायशा है। हालांकि दोनों अपसी रजामंदी से पिछले 25 सालों से अलग रह रहे हैं सायशा अपनी मां के साथ ही रहती हैं।
-
27 साल की सायशा अंधेरी स्थित रेस्त्रां Boveda Bristro की को-ऑनर हैं। वो ये रेस्त्रां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चलाती हैं।
-
सायशा एक्टिंग और सिंगिंग की भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं हालांकि उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलग अपना करियर चुना।
-
सायशा का नाम इंडियन आइडल फेम राहुल वैद्य से भी जुड़ चुका है हालांकि बाद में दोनों ने इसे अफवाह बताया। पिक्चर में सायशा अपनी मां और पिता के साथ।
सायशा मुंबई में होटल मेनेजमेंट फील्ड से जुड़ी हुई हैं। सायशा कई होटल मैनेजमेंट कंपनियों के लिए भी काम कर चुकी हैं। बाकी स्टार किड्स की तरह सायशा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
