-

टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) की अच्छी फैन फॉलोइंग है और टीआरपी में भी यह काफी अच्छा बना रहता है। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इसमें मुख्य किरदार निभा रही हैं। रूपाली की लव स्टोरी भी बेहद रोचक है जिसे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं।
-
दरअसल रूपा ने अपने 12 साल पुराने दोस्त अश्विन के वर्मा से 6 फरवरी 2013 में शादी की थी। यह सबकुछ काफी जल्दबाजी में हुआ था।
-
अश्विन अमेरिका की एक इंश्योरेंस कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। रूपाली से शादी के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी और भारत आ गए थे।
-
अश्विन की बहन और जीजा शिकागो से आए हुए थे और उन्हें 8 फरवरी को वापस जाना था इसलिए उन्होंने दोनों को जल्द शादी करने को कहा।
-
रूपाली ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी और वह भी मान गए। उस वक्त 8 फरवरी आने में महज एक महीना ही बचा था।
-
समय कम होने की वजह से शादी की तैयारियां भी ढंग से नहीं हो पाई थींं। यहां तक कि रूपाली को अपनी साड़ी के साथ के ब्लाउज सिलवाने का भी समय नहीं मिला था।
-
रूपाली ने पुरानी साड़ियों के ब्लाउज को ही मैच करके अपनी शादी में पहन लिया था। पति अश्विन भी फेरे के वक्त समय से नहीं पहुंचे थे।
-
रूपाली और अश्विन ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी और बेहद कम लोगों को ही इसकी जानकारी थी।
-
दोनों ने 2013 में शादी रचाई थी और आज दोनों का एक बेटा है। (All Photos: Rupali Ganguli Instagram)