रिलायंस इंडस्ट्रीज के सर्वेसर्वा मुकेश अंबानी का निक नेम मुकु है। वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वैश्विक स्तर पर भी उनका रुतबा किसी से छिपा नहीं है। दुनिया भर को अपने बिजनेस स्किल से नतमस्तक करने वाले मुकेश लोगों के बीच स्पीच देने में घबराहट महसूस करते है।

उनका जन्म अदन में हुआ, जबकि पालन पोषण मुंबई में। जब वह युवा थे तो परिवार मुंबई में दो बेडरूम के अपार्टमेंट में रहा करता था। तब रिलायंस का जन्म नहीं हुआ था। तब मुकेश पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफऱ करते थे। यहां तक कि कई बार उन्हें पॉकेट मनी भी नहीं मिलती थी। पढ़ाई में उनकी गहरी रुचि है। स्कूली दिनों में वह हॉकी खेलते थे।

मुकेश ने अपने जीवन में कभी अल्कोहल का सेवन नहीं किया। वह विशुद्ध रूप से शाकाहारी हैं। उनका पसंदीदा खाना दाल, रोटी और चपाती है। मुकेश इतने सरल हैं कि वह स्ट्रीट फूड खाने से भी परहेज नहीं करते हैं। मुकेश ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए कोर्स में दाखिला लिया था, लेकिन उन्हें कोर्स बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पिता धीरूभाई अंबानी ने पॉलिएस्टर फिलामेंट का कारखाना खोला था।

उन्होंने गुजरात के जामनगर में एक रिफाइनरी लगाई है। इसकी क्षमता रोजाना 668000 बैरल तेल के उत्पादन की है। यह विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज जो टैक्स अदा करती है वह देश के कुल राजस्व का 5 फीसदी है। 2006 में उन्होंने रिलायंस फ्रेश की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्में बेहद पसंद हैं। वह सप्ताह में कम से कम तीन फिल्में जरूर देखते हैं। ड्रेस सेंस के मामले में भी वह बेहद सिंपल हैं। उन्हें ब्लैक पैंट और सफेद शर्ट बेहद भाती है।

उनका मुंबई स्थित घर एंटेलिया विला दुनिया की सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी है। 27 मंजिला घर में लगभग 600 कर्मियों का स्टाफ है। घर के हर कमरे में उनके पिता व परिवार के फोटो लगे हैं। उन्हें custmized कार-बस या वैनिटी वैन में सफऱ करने का शौक है। उनकी वैन की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है। उनका रिलायंस जियो फिलहाल विश्व का पांचवां सबसे बड़ा ब्रांड है। यह भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।