टीम इंडिया विराट कोहली के नेतृत्व में इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में मुकाबले खेल रही है। वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस टीम में टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। एमएस धोनी का घर पर होना भी उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है उसका कारण है उनकी बेटी जीवा। धोनी और साक्षी अक्सर बेटी की क्यूट बातों को सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद भी आती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और जीवा अलग-अलग भाषाओं में बात करते दिख रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में पहले जीवा भोजपुरी में धोनी से पूछती हैं कि कइसन बा? इसका जवाब देते हुए एमएस धोनी बताते हैं कि ठीके बा। वहीं इसके बाद जीवा भोजपुरी छोड़कर तमिल में धोनी से बात करना शुरू करती हैं और पूछती हैं कि इपुड्डी इरुकिंगा (आप कैसे हो) इसका जवाब देते हुए धोनी तमिल में कहते हैं कि नल्ला इरुकेन (अच्छा हूं)। पिता-बेटी का यह क्यूट कनवर्शेसन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

Greetings in two language

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

बता दें कि एमएस धोनी का इन दोनों ही भाषाओं से गहरा नाता है। धोनी का मूल निवास झारखंड है जो पहले बिहार का हिस्सा था जहां मूलता भोजपुरी ही बोली जाती है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई धोनी के लिए एक खिलाड़ी और परिवार दोनों के लिहाज से बेहद खास है वहां के प्रशंसक उन्हें खासा पसंद भी करते हैं। ऐसे में धोनी अपनी बेटी को दोनों ही भाषाओं के गुर सिखा रहे हैं। एमएस धोनी अब टीम इंडिया के साथ अगले साल यानी कि जनवरी में वनडे टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आ सकते हैं।