बिहार पुलिस ने गुरुवार को अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा लगाने वाली महिला शबाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे को भी जब्त कर लिया है। नालंदा पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय व्यक्ति ने खराड़ी कालोनी की अनवारूल अनवर के घर पर पाकिस्तान झंडा फहराए जाने की शिकायत बुधवार को की थी। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की। अनुमंडल अधिकारी सुधीर कुमार और पुलिस उपाधीक्षक सैफुर्रहमान मौके पर पहुंचे और झंडे को जब्त करते हुए अनवर की बेटी शबाना को गिरफ्तार किया है।
शबाना ने कहा कि यह झंडा वह बचपन से लगती रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवारों के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं। हम इस कदम के पीछे इन मंशा को समझने की कोशिश कर रहे हैं। सुधीर कुमार ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि उक्त झंडा पाकिस्तान का झंडा है या नहीं और इसे घर के ऊपर किसलिए लगाया गया था। हक समारोह आयोजन के लिए टेंट, फर्नीचर और अन्य सामग्री आपूर्ति करने का काम करता है।
उसकी बेटी शबाना अनवर ने कहा कि वह मुहर्रम को लेकर पिछले पांच साल से अपने घर पर झंडा लगाते रहे हैं। इस मामले राजनीति शुरू हो गई है। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। कथित पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने की खबर टीवी चैनलों पर दिखाए जाने पर विपक्षी दलों ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर प्रहार शुरू कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेकुलर के प्रवक्ता दानिश रिजवान से आरोप लगाया कि बिहार को जम्मू कश्मीर बनाने के प्रयास जारी हंै। बिहार में इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।