गैंगस्टर कुमार पिल्लई को सोमवार रात सिंगापुर से मुंबई ले आया गया है। पिल्लई को चार महीने पहले सिंगापुर में हिरासत में लिया गया था। पुलिस का मानना है कि पिल्लई के प्रत्यर्पण से उसके मुंबई में फैले नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। मुंबई पुलिस हत्या और फिरौती के कई मामलों में पिल्लई की तलाश में थी। वह साल 1990 में भारत छोड़कर भाग गया था। इस साल फरवरी में इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद पिल्लई को सिंगापुर में हिरासत में लिया गया। पिल्लई अभी तक भारत में केवल एक मामले में गिरफ्तार हुआ था।

एक अधिकारी ने बताया कि पिल्लई को मंगलवार को स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिल्लई के खिलाफ एक हत्या, दो हत्या की कोशिश, एक फिरौती और दो मकोका केस दर्ज हैं।

Read Also: टोल मांगा तो गैंगस्टर ने टोलकर्मियों को बना दिया मुर्गा, CCTV में कैद हुई वारदात