अमेरिका की लगभग आधी आबादी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप फेल राष्ट्रपति थे। NPR/PBS/Marist के हालिया पोल के मुताबिक, लोगों का मानना था कि ट्रंप जब व्हाइट हाउस छोड़ेंगे, तब अधिकांश लोग उन्हें फेल राष्ट्रपति मानेंगे। यह पोल ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए कराया गया था पर जारी इसे अभी किया गया है।
पोल में 47 फीसदी लोगों ने माना कि ट्रंप अमेरिका के सबसे खऱाब राष्ट्रपति रहे। 13 ने उन्हें औसत से नीचे माना। जबकि बराक ओबामा को 17 फीसदी ने सबसे खऱाब राष्ट्रपति माना था। पोल में 83 फीसदी डेमोक्रेट्स, 43 इंडीपेंडेंट्स और 13 फीसदी रिपब्लिकन ने भी ट्रंप को सबसे खराब करार दिया। हालांकि 33 फीसदी रिपब्लिकन ने उन्हें अमेरिका का सबसे अच्छा राष्ट्रपति माना। 46 फीसदी ने माना कि ट्रंप के राष्ट्रपति रहते अमेरिका की हालत बदतर हो गई।
CNN/SSRS के पोल में 55 फीसदी लोगों ने ट्रंप को सबसे खराब बताया। ओबामा के लिए 34 फीसदी ने यह राय व्यक्त की थी। हालांकि इस पोल के मुताबिक सबसे खराब राष्ट्रपति के तौर पर जार्ज डब्ल्यू बुश को जाना जाएगा। 68 फीसदी लोगों ने बुश को सबसे खराब राष्ट्रपति बताया था। यह पोल 9 से 14 जनवरी के बीच हुआ। इसमें बिल क्लिंटन के लिए 29 और जार्ज एच डब्ल्यू बुश के लिए 33 फीसदी ने यह राय व्यक्त की थी।
A USA Today/Suffolk यूनिवर्सिटी के सर्वे में 50 फीसदी ने ट्रंप को फेल माना था। ओबामा के लिए यह राय 23 फीसदी ने जताई। यह पोल पिछले साल दिसंबर में कराया गया था। ABC ने अपने सर्वे में माना कि 40 फीसदी अमेरिकन मानते हैं कि ट्रंप फेल थे। यह कंपनी 1939 से सर्वे करा रही है। किसी भी राष्ट्रपति के लिए उन्हें पसंद न करने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
Half of Americans view Trump’s presidency as a failure https://t.co/Q5F1ZfAmj8 pic.twitter.com/PDMrpwPOor
— Forbes (@Forbes) January 23, 2021
चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के मामले में लोग उन्हें अच्छा मानते हैं। Marist के पोल में 51 फीसदी ने यह राय जताई। इसके बाद भी केवल 38 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो उन्हें हर मामले में अच्छा मानते हैं। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी पोल में काफी खराब रेटिंग मिली है। CNN का पोल कहता है कि 41 फीसदी उन्हें अच्छा मानते हैं जबकि 47 फीसदी खराब। मिशेल ओबामा को 71 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया था। 2001 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद हिलेरी क्लिंटन को 52 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया था।