Zakir Hussain Hospitalised: महान तबला वादक जाकिर हुसैन की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। अमेरिका के अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कई दिनों से जाकिर बीमार बताए जा रहे थे, लेकिन रविवार को उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन को सैन फ्रैंसिस्को के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पिछले हफ्ते ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभी के लिए हुसैन के करीबी दोस्त राकेश चौरसिया ने कहा है कि दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें एडमिट करवाया गया। इसके अलावा बीपी की परेशानी भी लंबे समय से उनके साथ चल रही थी।

मशहूर तबला वादक के बेटे हैं जाकिर हुसैन

दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले जाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के बड़े बेटे हैं और अपने पिता से ही उन्होंने ये हुनर सीखा था। अपने पिता के टैलेंट से ही उन्हें भी तबला सीखने का विचार आया था और ऐसे कर उन्होंने न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपना नाम कमाया था।

जाकिर हुसैन को पद्मश्री, पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण और ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। साल 1988 में उन्हें पद्म श्री मिला था, साल 2002 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और साल 2023 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 5 बार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया था।