Shivsena Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी ने बीस उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शिवसेना यूबीटी के प्रत्याशी और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली विधानसभा सीट से मिलिंद देवड़ा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। आइए आपको बताते हैं शिवसेना की इस लिस्ट में किसे-किसे टिकट दिया गया है।
क्रम | विधानसभा | शिवसेना उम्मीदवार |
1 | अक्कलकुआ | आमश्य फलजी पाडवी |
2 | बालपुर | बलीराम भगवान शिरसकर |
3 | रिसोड | भावना पुंडलीराव गवली |
4 | हदगांव | संभाराव बाबुराव कदम कोहलीकर |
5 | नांदेड साउथ | आनंद शंकर तिडके पाटिल |
6 | परभणी | आनंद शेशराव भरोसे |
7 | पालघर | राजेंद्र गावित |
8 | बोईसर | विलास सुकुर तरे |
9 | भिवंडी ग्रामीण | शांताराम तुकाराम मोरे |
10 | भिवंडी ईस्ट | संतोष मंजय्या शेट्टी |
11 | कल्याण वेस्ट | विश्वनाथ आत्माराम भोईर |
12 | अंबरनाथ | डॉ. बालाजी प्रल्हाद किणीकर |
13 | विक्रोली | सुवर्णा सहदेव करंजे |
14 | दिंडोशी | संजय निरुपम |
15 | अंधेरी पूर्व | मूरजी कांनजी पटेल |
16 | चेंबूर | तुकाराम रामकृष्ण काले |
17 | वर्ली | मिलिंद देवड़ा |
18 | पुरंदर | विजय सोपानराव शिवतारे |
19 | कुडाल | नीलेश राणे |
20 | कोल्हापुर नॉर्थ | राजेश विनायक क्षिरसागर |
h
संजय निरुपम बोले- फंस गई आदित्य ठाकरे की सीट
वर्ली से मिलिंड देवड़ा के नाम के ऐलान पर शिवसेना सेना संजय निरुपम ने कहा कि वर्ली में नेरेटिव बदल चुका है। अब आदित्य ठाकरे की सीट फंस गई है। मिलिंद देवड़ा उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। अपने टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया… मैं डिंडोशी के मतदाताओं का विश्वास जीतूंगा और 23 नवंबर को हाथ में भगवा लेकर विधानसभा पहुंचूंगा…”