दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। इससे पहले ही AAP, BJP, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर काम शुरू कर चुकी हैं। सूत्रों के हवाले से एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में लगी कांग्रेस दिल्ली की जनता के लिए 5 गारंटी जारी कर वाली है।  जल्द ही कांग्रेस की ओर से इसका ऐलान होने वाला है। आम आदमी पार्टी भी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है और अरविंद केजरीवाल लगातर नए-नए वादे कर रहे हैं। 

कांग्रेस की 5 गारंटी क्या होगी?

  • कांग्रेस का महिला मतदाताओं पर काफी फोकस है। इसके लिए कांग्रेस महिला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना लाने का वादा कर सकती है। जिसके तहत पार्टी दिल्ली चुनाव में जीतने पर 2500-3000 रुपये हर महीने महिलाओं को देने का वादा करेगी।
  • कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य बीमा को लेकर वादा कर सकती है। जिसका फ़ायदा हर वर्ग को मिल सकता है, यही कांग्रेस का फोकस है। 
  • कांग्रेस पार्टी युवा मतदाताओं को साधने के लिए युवा नौकरी की गारंटी दे सकती है।
  • लेबर क्लास इनकम गारंटी स्कीम 
  • सभी लिए राशन कार्ड की घोषणा भी कांग्रेस पार्टी की ओर से की जा सकती है।

 कौन थे पत्रकार मुकेश चंद्राकर? लापता होने के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव

कांग्रेस नेता अलका लांबा जल्द ही होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आप उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का मुकाबला करेंगी। कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।” अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा पहले भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि सुश्री लांबा कालकाजी से चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थीं।