भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने पर देशभर में संतोष है। कई जगहों पर लोगों ने सेना की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए जश्न मनाया है तो सोशल मीडिया पर लोग सरकार की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे 10 किलोमीटर तक सभी गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। बीएसएफ ने भी वाघा बॉर्डर पर वीटिंग रिट्रीट रद्द कर दिया है। इधर, नई दिल्ली में गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक की है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री ने सेना के सर्जिकल ऑपरेशन पर सभी दलों को भरोसे में लिया है। ऐसे हालात में भारत के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के मायने बढ़ जाते हैं जिसे पांच प्रमुख प्वाइन्ट के तहत समझा जा सकता है-
1. भारत जवाब दे सकता है- यह पाकिस्तान को कड़ा संदेश है कि भारत इस तरह भी जवाब दे सकता है। अब उसे ज्यादा सतर्क और तैयार रहना होगा।
2. नरेंद्र मोदी कमजोर पीएम नहीं हैं- सरकार ने देश की जनता और विपक्ष को संदेश दिया है कि नरेंद्र मोदी कमजोर पीएम नहीं हैं। इस एक कदम के बाद ही शायद अब उनके आलोचक 56 इंच का सीना होना चाहिए वाले बयान को जुमला नहीं कह पाएंगे।
3. सेना को राजनीतिक सहमति और सहयोग मिले तो कुछ भी कर सकती है– इस बारे में देश में किसी को पहले भी शक नहीं था, लेकिन अब साबित हो गया है कि सरकार छूट दे दे तो सीमित संसाधनों में भी हमारी सेना दुश्मन को तबाह करने में सक्षम है।
वीडियो देखिए: भारत ने की सर्जिकल स्ट्राइक
4. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी की छवि- ऐसा माना जाता रहा है कि एशिया में चीन ही है जो ऐसी आक्रामकता दिखाने का माद्दा रखता है, पर अब भारत भी इसमें शुमार हो गया है। नरेंद्र मोदी की छवि आतंकवाद से लड़ने वाले एक मजबूत प्रधानमंत्री की बनेगी।
5. चुनावी लिहाज से- विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका तत्काल फायदा हो सकता है। हिंदू ह्रदय सम्राट की जो छवि उन्होंने पहले बनाई थी, वह और मजबूत होगी। भाजपा को प्रचार के लिए यह बड़ा मुद्दा मिलेगा। वह खुद भी विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को जोड़ कर चुनाव प्रचार में भाषण दे सकते हैं, खास कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब में। जहां के चुनाव काफी अहम हैं।
Read Also-सभी भारतीय जान लें, क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक, सेना ने कैसे दिया अंजाम?
वीडियो देखिए: LoC पर सुरक्षा जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने की बैठक