उत्तर प्रदेश की दो चर्चित सीटों रायबरेली और अमेठी में मतदान हो चुका है। जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ तो चर्चा सिर्फ यह नहीं थी की वह अमेठी से क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे? बल्कि एक खास सवाल यह भी था कि प्रियंका गांधी का नाम सामने क्यों नहीं आया। उन्हें लेकर लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अमेठी से भी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतार दिया गया।

अब उनके चुनाव लड़ने का फैसला क्यों हुआ, किसने लिया और पार्टी में क्या डिस्कशन इस सवाल पर हुआ? इन सब सवालों के जवाब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खड़गे ने दिए हैं।

क्या बोले मलिकार्जुन खड़गे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खड़गे से जब यह सवाल किया गया कि प्रियंका गांधी को चुनाव ना लड़ाने का फैसला किसका था? तब कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया कि इस फैसले के पीछे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खुद प्रियंका गांधी मौजूद थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी को राजनीति में 30 साल का अनुभव है और वह इस बात को बेहतर तरीके से जानती हैं कि किसको कहां से और कब चुनाव लड़ाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की स्टार प्रचारक हैं और सोनिया जी की सेहत ठीक नहीं है। प्रियंका जी को सुनने हजारों लोग आते हैं और राहुल जी भी खुद रायबरेली से चुनावी मैदान में थे।