Vande Bharat Express Train Speed: भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने देश में रेल यात्रा में क्रांति ला दी है। इस ट्रेन ने न केवल यात्रियों को बेहतर एक्सपीरियंस दिया है बल्कि भारत की इकोनॉमी में भी खास योगदान दिया है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनी वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि क्या पिछले कुछ सालों में इसकी स्पीड धीरे हो गई है।

यह सवाल तब उठा जब कई सांसदों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा कि हाईयर स्पीड पर चलने की क्षमता के बावजूद ट्रेन की एवरेज स्पीड में गिरावट के पीछे क्या कारण हैं। उन्होंने ट्रेन को उसकी ओपटिमल स्पीड से चलाने के लिए सरकार की योजनाओं, टाइमलाइन और रणनीतियों के बारे में भी अपडेट मांगा। इन सवालों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेन की स्पीड सिर्फ रोलिंग स्टॉक से ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि उसके रूट पर मौजूद ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर से भी प्रभावित होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे ट्रैक को अपग्रेड करना और सुधारना भारतीय रेलवे में एक प्रक्रिया है।

क्या सही में वंदे भारत ट्रेन भटक गई?

देशभर में 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘2014 में केवल लगभग 31,000 किलोमीटर ट्रैक की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे और उससे ज्यादा थी। इसे वर्तमान में लगभग 80,000 किलोमीटर तक सुधारा गया है।’ आज तक देश भर में कुल 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 15 फरवरी 2019 को अपनी शुरुआत के बाद से यह नए जमाने की ट्रेन पूरी क्षमता के साथ चल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है। इसके बाद शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस हैं।

वंदे भारत में मिलेगा चिप्स, कोल्ड ड्रिंग और बिस्किट

वंदे भारत एक्सप्रेस में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक के अलावा पैक्ड आइटम भी मिलेंगे। भोपाल रेल मंडल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में अब वंदे भारत ट्रेन में खाना और नाश्ते के अलावा चिप्स कोल्ड ड्रिंक व अन्य पैक्ड आइटम भी परोसने की तैयारी की जा रही है। इसकी शुरुआत गोरखपुर अयोध्या लखनऊ वंदे भारत से की जा रही है। पहली बार श्रीनगर की वादियों में पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस