RK Singh Expelled From BJP: बीजेपी ने आरके सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास बताए जाते हैं। आरके सिंह लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय नहीं चल रहे थे, इस विधानसभा चुनाव में भी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। लंबे समय से आरोप लग रहे थे कि आरके सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, उनके कुछ बयान भी पार्टी के लिए मुश्किल का सबब बन रहे थे।

इस चुनाव के दौरान आरके सिंह द्वारा भाजपा नेताओं पर लगातार सवाल उठ रहे थे। आर.के. सिंह ने सम्राट चौधरी को तारापुर से वोट न देने की अपील करके पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी। इसके अलावा, आनंद सिंह और विभा देवी जैसे विवादित या दाग़दार नेताओं को टिकट देने पर भी उन्होंने नाराज़गी जताई थी।

बिहार चुनाव परिणाम

पार्टी की सीटें और वोट शेयर (उच्च से निम्न)
एनडीए (BJP, JD(U), LJP(RV), HAMS, RLM)
विपक्ष (RJD, INC, CPI(ML), VIP, JSP)
अन्य (AIMIM, निर्दलीय, BSP)
अन्य
क्रम पार्टी का नाम सीटें जीती वोट शेयर %
1 भारतीय जनता पार्टी (BJP) 89 20.87%
2 जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U) 85 18.91%
3 राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 25 22.76%
4 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 6 8.46%
5 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP(RV) 19 5.11%
6 AIMIM 5 2.07%
7 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAMS 5 1.14%
8 राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 0.97%
9 निर्दलीय 9 4.66%
10 CPI (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) (लिबरेशन) 2 3.05%
11 बहुजन समाज पार्टी (BSP) 1 1.52%
12 जन सुराज पार्टी (JSP) 0 3.44%
13 विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 0 1.57%
जनसत्ता InfoGenIE

शाहाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों में भी आर.के. सिंह नदारद रहे। चुनाव के समय पार्टी ने किसी भी तरह की अंदरूनी कलह से बचने के लिए उन पर चुप्पी साध ली थी, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजे सामने आए, भाजपा ने आर.के. सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अभी तक आर.के. सिंह की कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने न तो निष्कासन पर कोई बयान दिया है और न ही पार्टी के फैसले पर टिप्पणी की है।