Delhi MCD Mayor Polls, Raja Iqbal Singh: भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं। इकबाल सिंह को 133 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले। हालांकि, इस मेयर चुनाव से केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दूरी बना ली थी। और वो इस चुनाव से दूर रही थी।
एमसीडी मेयर चुनाव से पीछ हटने के पीछे आप आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उसके पार्षदों को डरा-धमकाकर, लालच देकर बीजेपी अपनी ओर करने की कोशिश कर रही है। आप का कहना है कि इसी वजह से उसने चुनाव से हट जाने का फैसला किया है। आप के इस कदम के बाद बीजेपी ने अपने मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया था। सरदार राजा इकबाल सिंह मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। सरदार राजा इकबाल सिंह इस समय दिल्ली नगर निगम ने नेता विपक्ष के पद पर हैं।
अकाली राजनीति से रखा बीजेपी में कदम
अकाली राजनीति से आए राजा इकबाल सिंह का बीजेपी में तेजी से उदय हुआ है। उनके ससुर जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं। वहीं उनके साले अभी भी अकाली राजनीति में सक्रिय हैं। राजा इकबाल सिंह भी जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं।
इकबाल सिंह सितंबर 2020 तक निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख भी रहे। उसी महीने में शिरोमणी अकाली दल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कृषि कानूनों के विरोध में समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद अकाली दल ने राजा इकबाल सिंह से उन पदों से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इसके नौ महीने बाद बीजेपी ने उन्हें उत्तर दिल्ली नगर निगम का मेयर बना दिया। यह वही दौर था, जब दिल्ली में अकाली राजनीति कमजोर हो रही थी और अकाली नेता एक-एक कर बीजेपी में शामिल हो रहे थे। राजा इकबाल सिंह ने भी मौके का फायदा उठाया था।
पहलगाम हमले के पीड़ितों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, बोले- भाई को भाई से लड़ाने का विचार है
16 अप्रैल 2020 को हनुमान जयंती के दिन हिंदु-मुस्लिम दंगा भड़क गया था। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से पांच आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी ने एक पत्र लिखकर आरोपियों के अवैध निर्माण की जानकारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम को दी थी। उस समय उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ही थे। निगम के अधिकारियों ने 20 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। इनमें से अधिकांश निर्माण मुस्लिमों के थे। राजा इकबाल सिंह की गिनती बीजेपी के उन नेताओं में होती है, जो बोलने में मितव्ययिता बरतते हैं।
बता दें, दिल्ली में मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था, क्योंकि अप्रैल 2024 में उस समय के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण समय पर मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इस साल मेयर पद सभी पार्षदों के लिए खुला है, क्योंकि पहले कार्यकाल में महिलाओं और तीसरे कार्यकाल में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण लागू होता है। इस बार कोई आरक्षण लागू नहीं था।
यह भी पढ़ें-
पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर बाहर निकालें… अमित शाह ने की सभी राज्यों के CM से बात
पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर बाहर निकालें… अमित शाह ने की सभी राज्यों के CM से बात