झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करते हुए आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया और जनता से ‘बीजेपी को उखाड़ फेंकने’ की अपील की। लालू यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए पूछा ‘नरेंद्र मोदी कौन हैं?’ उन्होंने कहा कि राजद जिस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, वह एकजुट है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के कोडरमा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि विपक्ष का इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगा।

‘कौन है नरेंद्र मोदी?’

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इंडिया ब्लॉक (विपक्षी गठबंधन) एकजुट है। आरजेडी प्रमुख ने कहा, “नरेंद्र मोदी नाम की कोई चीज नहीं है। नरेंद्र मोदी कौन हैं? मैं आपसे राजद उम्मीदवार सुभाष यादव को वोट देने का आग्रह करता हूं। आपको भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।” उन्होंने दावा किया कि कि भाजपा ने अपना प्रभाव खो दिया है और इंडिया गठबंधन काफी मजबूत हो गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इंडिया ब्लॉक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजद उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार

लालू यादव ने कोडरमा में कहा, “मैंने कोडरमा के विकास में योगदान दिया है। इसलिए हमारे उम्मीदवार सुभाष यादव को वोट देना न भूलें और उनकी जीत सुनिश्चित करें।” कोडरमा 2014 तक राजद का गढ़ रहा है और लालू यादव की इस सीट पर काफी पकड़ रही है।

कोडरमा में दो बार की भाजपा विधायक नीरा यादव राजद के सुभाष यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। लालू प्रसाद के करीबी सुभाष हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी थी।

यूपी उपचुनाव में इस सीट पर सपा हर हाल में दर्ज करना चाहती है जीत, क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए

इससे पहले दिन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए पार्टी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। बिहार में विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है और जनादेश का अपमान करती है। झारखंड में यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।