Delhi Minister Kailash Gahlot Resigns: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ मंत्री और लंबे समय से पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। गहलोत दिल्ली सरकार में गृह, परिवहन, आईटी और महिला एवं बाल विकास समेत प्रमुख विभागों के प्रभारी थे। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में उन्होंने गंभीर चुनौतियों की तरफ इशारा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के सामने काफी गंभीर चुनौतियां हैं। यमुना की सफाई का वादा हमने लोगों से किया था और हम उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। अब यमुना नदी शायद पहले से भी ज़्यादा प्रदूषित हो गई है। इसके अलावा, अब ‘शीशमहल’ जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं।
LIVE: महाराष्ट्र पर दो लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
कैलाश गहलोत ने इस्तीफे में क्या कहा
केजरीवाल को लिखे गए लेटर में कैलाश गहलोत ने यह भी कहा कि एक और दर्दनाक बात यह रही है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। इसने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं देने की हमारी क्षमता को भी बुरी तरह से कमजोर कर दिया है।
दिल्ली में झंडा फहराने की तकरार खत्म, एलजी ने AAP के इस मंत्री को चुना
अब यह साफ है कि अगर दिल्ली सरकार अपना ज्यादा समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली का वास्तविक विकास नहीं हो सकता। मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यही कारण है कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
कौन हैं कैलाश गहलोत?
कैलाश गहलोत का 1974 में दिल्ली में एक जाट परिवार में जन्मे थे। उनके पिता राम चंद्र गहलोत हैं। मंत्री कैलाश गहलोत की पत्नी का नाम मौसमी मिश्रा गहलोत है। उनके दो बेटियां हैं। अब उनकी पढ़ाई की बात करें तो गहलोत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने फरवरी 2015 में नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के लिए अपना पहला चुनाव जीता।
गहलोत सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में वकील भी हैं और उन्हें कानूनी प्रैक्टिस का 16 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। उन्हें 2005 से 2007 तक दिल्ली हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन में कार्यकारी सदस्य के तौर पर चुना गया था। कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली।
बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अभी-अभी कैलाश गहलोत ने आप और अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे आम आदमी पार्टी अब ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है। दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे तोड़ दिए गए हैं और पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कैलाश गहलोत का इस्तीफा एक साहसी कदम है और मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। कैलाश गहलोत ने उन्हीं मुद्दों पर इस्तीफा दिया है जिन पर भाजपा लड़ रही थी। इससे साफ पता चलता है कि आप के लोग भी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों को कैसे लूटा है,” दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा