Who is IAS Rajesh Kumar: वरिष्ठ नौकरशाह राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। राजेश कुमार सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने 20 अगस्त को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव पद पर मनोनीत) के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र हमेशा अपने उन बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा जो मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं। उनकी असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।

किन पदों पर रह चुके हैं राजेश कुमार सिंह?

किन पदों पर रह चुके हैं राजेश कुमार सिंह?

सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रहे। इससे पहले वह मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजेश कुमार सिंह केंद्र सरकार में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। जिनमें शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण एवं शहरी परिवहन निदेशक, दिल्ली विकास प्राधिकरण में आयुक्त (भूमि), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव तथा भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने केरल सरकार में शहरी विकास सचिव और वित्त सचिव का पद भी संभाला है।

NDMC के अध्यक्ष बने IAS केशव चंद्रा

NDMC के अध्यक्ष बने IAS केशव चंद्रा

बता दें, इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार ने IAS केशव चंद्रा को नई दिल्ली नगर पालिका (NDMC) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के एक आदेश के अनुसार, 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी केशव चंद्रा को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रा वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे दिल्ली जल बोर्ड और पर्यावरण सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

वह दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव नरेश कुमार की जगह लेंगे। इस साल अगस्त में कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण पद खाली हो गया था। इसके बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त अश्विनी कुमार को एनडीएमसी की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया।

30 अक्टूबर को गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद अधिनियम 1994 (1994 का 44) की उपधारा 4 के खंड ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एजीएमयूटी 1995 के केशव चंद्र को कार्यभार ग्रहण करने से लेकर अगले आदेश तक एनडीएमसी का अध्यक्ष नियुक्त करती है।” अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चंद्र आधिकारिक तौर पर कब नए अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।