हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शादी की है। विक्रमादित्य की शादी चंडीगढ़ में पंजाब की लड़की डॉ. अमरीन कौर के साथ हुई। अमरीन कौर चंडीगढ़ की निवासी हैं और सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंदर कौर की बेटी हैं। अमरीन कौर चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

कौन हैं डॉ. अमरीन कौर?

अमरीन कौर मनोविज्ञान में पीएचडी की हुईं है। वहीं उनके पिता जोतिंदर सिंह पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सीनियर वकील हैं। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और मास्टर्स किया है। अमरीन को पढ़ने-लिखने का खूब शौक है और वह ज्यादातर समय अपनी किताबें लिखने या पढ़ने में ही बिताती हैं। अमरीन कौर एक लेखक भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी है।

विक्रमादित्य के साथ उनकी दोस्ती करीब 8 साल पुरानी है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि विक्रमादित्य का अमरीन के साथ अफेयर है। ऐसे में माना जाता है कि पहली पत्नी के साथ रिश्ता टूटने का कारण भी अमरीन ही हैं। अमरीन का परिवार मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले के कलबंजारा गांव का रहने वाला है। हालांकि अब पूरा परिवार चंडीगढ़ में रहता है।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीपी राधाकृष्णन, जमकर की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

कब हुई थी विक्रमादित्य की दूसरी शादी?

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 8 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी पहली पत्नी राजस्थान के मेवाड़ में राजसमंद के आमेट राजघराने की सुदर्शना सिंह से हुई थी। हालांकि 2022 में मतभेद के कारण सुदर्शना सिंह ने विक्रमादित्य के परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि विक्रमादित्य का चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बाद 2024 में दोनों का आपसी सहमति के जरिए तलाक हो गया।

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह शिमला जिले की बुशहर रियासत के शाही परिवार से आते हैं। वह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वहीं विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं।