77th Gantantra Diwas: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता राजेश लोया ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर नागपुर में संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया। नागपुर शहर के महाल इलाके में हुए इस कार्यक्रम के दौरान कुछ RSS स्वयंसेवक और प्रचारक भी मौजूद थे। लोया संगठन के नागपुर महानगर संघचालक हैं। संघ ने रेशिमबाग इलाके में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
संगठन दिन में बाद में शहर के अयोध्या नगर और अजनी इलाकों से एक जुलूस (पथ संचलन) भी निकालेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि RSS प्रमुख मोहन भागवत बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरएसएस नेता गौरी शंकर प्रसाद उर्फ गौरी बाबू ने कहा, “यह पहली बार होगा जब आरएसएस प्रमुख मुजफ्फरपुर कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।”
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर शी जिनपिंग का संदेश
आज देशभर में मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस
बता दें कि आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल गणतंत्र दिवस की मुख्य थीम ‘‘वंदे मातरम के 150 वर्ष” है। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई कर रही हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं।
परेड के दौरान पंजाब, मणिपुर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। पंजाब की झांकी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित थी, जबकि गुजरात की झांकी ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता की भावना को प्रज्वलित करने में ‘वंदे मातरम’ की भूमिका को उजागर किया। वहीं, कर्तव्य पथ पर मोटरसाइकिल पर सेना के जवानों के करतब दिखाने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इनका अभिनंदन किया। साथ ही, 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जब कर्तव्य पथ के ऊपर से गुजरा, तो लोग जोश से भर गए। राफेल भारत का लेटेस्ट फाइटर प्लेन है। पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग…
