कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मीडिया मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे है।महाराष्ट्र में लातूर जिले के औसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जब युवा नौकरी मांगते है तो सरकार उन्हें, इसरो के हालिया चंद्र अभियान, चंद्रयान -2 के स्पष्ट संदर्भ में, चांद देखने के लिए कहती है। इस दौरान राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा, ”देखिए पूरा देश जानता है कि राफेल मामले में चोरी हुई है। पूरा देश जानता है। डिफेंस मिनिस्ट्री के लोगों ने साफ लिखा था प्रधानमंत्री राफेल मामले में इंटरफेयर कर रहा है। साफ लिखा था। पूरा देश जानता है। तो थोड़ी सी गिल्ट है। राफेल नाम चुभता है। इसलिए राजनाथ सिंह जी फ्रांस गए। चुभता है थोड़ा कि हां भइया यहां चोरी की है। कभी आपने देखा है। डिफेंस मिनिस्टर जाता है। फ्रांस जाता है। धूमधाम। राफेल हवाईजहाज को लेने के लिए जाता है। कभी सुना है आपने पहले। कभी हुआ है। ना। क्योंकि चुभ रहा है। हमने चोरी की है। गिल्ट है तो करना पड़ रहा है। मगर सच्चाई से कोई भाग नहीं सकता। न नरेंद्र मोदी, न अमित शाह। न बीजेपी के लोग। सच्चाई पकड़ेगी इनको।”
उन्होंने यह भी जानकारी देने को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हाल में हुई बैठक के दौरान मोदी ने क्या उनसे 2017 डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछा। वह 2017 में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ का जिक्र कर रहे थे।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ‘‘15 अमीर लोगों’’ का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया।गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मीडिया, मोदी और शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।
#WATCH Rahul Gandhi, Congress in Mumbai: Whole country knows there was theft in Rafale deal, people from Defence Ministry wrote clearly that PM is interfering in deal, that is why there is guilt.The name Rafale hurts, that is why Rajnath Singh ji went to France to collect Rafale. pic.twitter.com/TsmFojvor6
— ANI (@ANI) 13 October 2019
किसानों के संकट और नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है। मीडिया अमीर लोगों की कर्ज माफी पर भी चुप्पी साधे है।’’ उन्होंने कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी)का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था।गांधी ने कहा, ‘‘जब युवा नौकरियां मांगते है तो सरकार उन्हें चांद देखने के लिए कहती है। सरकार अनुच्छेद 370, चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप है।’’
(भाषा इनपुट्स के साथ)