Manmohan Singh Funeral Date: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के नेहरू मार्ग पर मौजूद उनके आवास पर रखा गया है। राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक सभी दिग्गज नेताओं ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र सरकार ने आज यानी 27 दिसंबर को होने वाले सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अब सभी के मन में केवल एक ही सवाल आ रहा होगा कि उनका अंतिम संस्कार कब, कहां और कैसे होगा?

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह सामने आ रही है कि उनकी बेटी अमेरिका में रहती है और जब तक उनकी बेटियां नहीं आएंगी। तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार देर रात 1 बजे तक अमेरिका से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी वापस लौटेंगी।

अंतिम संस्कार कहां किया जा सकता है?

देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में किसी खास जगह पर किया जाता है। जैसे जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था। वहीं, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया गया है। जैसे अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल को सदैव अटल कहा जाता है। हालांकि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार के हिसाब से ही जगह का चुनाव किया जाएगा। इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी होता है कि गृह राज्य में ही अंतिम संस्कार किया जाता है।

क्या होता है राष्ट्रीय शोक?

क्या है प्रोटोकॉल?

भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान एक विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इसका मकसद देश के लिए उनके योगदान और पद की गरिमा का सम्मान करना है। अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को देश के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है। इसके अलावा दाह संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। यह सलामी राज्य के सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के दौरान सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है। आम जनता से लेकर खास व्यक्ति तक इसमें शामिल होते हैं। कांग्रेस के भीतर विरोध और आर्थिक चुनौतियों के बीच मनमोहन सिंह ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट का बचाव कैसे किया? पढ़ें पूरी खबर…