भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को सफदरजंग मौसम स्टेशन पर लगभग अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस था और 16 अप्रैल तक 40 डिग्री तक बढ़ सकता है। 17 और 18 अप्रैल को तापमान लगभग 40 डिग्री रहने की संभावना है।
मंगलवार (11 अप्रैल) को शहर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सफदरजंग से अधिक दर्ज किया गया था। उदाहरण के तौर पर सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पीतमपुरा में यह 38.8 डिग्री था। सफदरजंग मौसम स्टेशन शहर के लिए एक मार्कर के रूप में काम करता है।
आज कैसा रहेगा मौसम
बुधवार (12 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी का पूर्वानुमान यह भी बताता है कि बुधवार को दिन के दौरान बादल छाए रहेंगे वहीं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। दिल्ली में अगले छह दिनों तक अधिकांश दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे या आसमान साफ रहेगा।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दिखा रहा है जो साल के इस समय के लिए सामान्य से एक डिग्री अधिक था और दिल्ली में इस मौसम में अब तक का उच्चतम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज (12 अप्रैल) को कहा है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा और राजस्थान के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की-तीव्रता वाली बारिश और बूंदा बांदी होने की संभावना है।
ट्वीटर पर जानकारी देते हुए IMD ने कहा कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हल्की बारिश/बूंदा बांदी और तेज हवाएं दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में चलेंगी। दिल्ली के अलग-थलग स्थान (नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी), एनसीआर (ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद) भिवानी, चरखी दादरी, मटनहेल आदि में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।