Weather Forecast Today, 5 January: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई शहरों में गुरुवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था। राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।
दिल्ली में आज कोल्ड डे
दिल्ली में आज कोल्ड डे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भी तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5-6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो कोल्ड डे घोषित किया जाता है। वहीं अगर मौसम का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर कोल्ड डे घोषित किया जाता है।
पढ़िए मौसम अपडेट:
दिल्ली में आज कोल्ड डे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भी तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5-6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो कोल्ड डे घोषित किया जाता है। वहीं अगर मौसम का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर कोल्ड डे घोषित किया जाता है।
-पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान सहित उत्तर भारत के बड़े इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।
-उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। फॉग के कारण विजिबिलिटी
-हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम था, जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम था।
-राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से 8 डिग्री कम था। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम था।
-चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 17.1°C दर्ज किया गया, जबकि अंबाला, हिसार और रोहतक जैसे पड़ोसी क्षेत्रों में तापमान क्रमशः 15.8°C, 12.0°C और 13.3°C दर्ज किया गया।
पंजाब के लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में अधिकतम तापमान क्रमशः 11.0°C, 10.5°C और 11.4°C रहा।
-उत्तर प्रदेश में, मेरठ, लखनऊ, शाहजहांपुर, फुर्सतगंज, बरेली, झांसी और अलीगढ़ जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 14.6°C से 17.2°C के बीच रहा।