Weather Forecast Today, 21 jan 2024: देशभर में ठंड का अटैक जारी है। कोहरे के साथ ही लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के अधिकतर राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं।यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है तो वहीं, फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं। कई उड़ानों के रद्द किया गया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। देश भर के मौसम का हाल।
शीतलहर से ठिठुरा MP
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड है। ठंड को लेकर यहां यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एमपी में कोहरा, पाला, ठंड और बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में में शीतलहर का अलर्ट है। छतरपुर,टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में पाला पड़ने का अलर्ट है।
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण यातायात सेवाओं पर लगातार असर पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा कश्मीर का मौसम?
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते घाटी में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।