UP School Colleges Shut: पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद यूपी, दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठंड के चलते स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि ठंड और शीतलहर की वजह से यूपी के 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
ठंड के मद्देनजर यूपी के स्कूल-कॉलेज बंद: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर राज्य के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को आगामी 20 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि ठंड एवं शीतलहर की वजह से प्रदेश के 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Hindi News Today, 19 December 2019 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कैसे होगी परीक्षा: उन्होंने बताया कि स्कूलों से कहा गया है कि वे बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम पुन: निर्धारित करें। इसके पूर्व, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर अपने-अपने यहां स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंद रखने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाके इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उत्तर भारत में ठंड बढ़ी: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते बुधवार को ठंड और अधिक बढ़ गई। दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।