Weather forecast, Monsoon, and Temperature: मौसम विभाग ने गुरुवार (27 जून 2019) को बताया इस हफ्ते भारत में औसत से 24 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अगले एक-दो दिन में विभाग की तरफ से मॉनसून के सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ भागों में अगले 48 घंटों तक हल्की मॉनसून वर्षा होगी। उसके बाद यानि 30 जून से इन राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है। सूबे के सागर, अम्बिकापुर, सिवनी, उमरिया, सतना, धार, खजुराहो, दुर्ग, मांडला, पेंडरा और राजनंदगांव में बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश पर एक ट्रफ का ठहराव है जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी मॉनसून सक्रिय है। यहां भी अगले 48 घंटों में बारिश होने पूरी संभावनाएं हैं।

Live Blog

20:55 (IST)27 Jun 2019
दिल्ली में दिन गर्म और उमस भरा रहा

दिल्ली में गुरुवार का दिन गर्म और उमस भरा रहा और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हल्की बारिश और बूंदाबादी की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत था।

आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, प्री-मॉनसून सीजन यानि कि मार्च और मई के दौरान दिल्ली में बारिश में 38 फीसदी की कमी रही है।  

19:43 (IST)27 Jun 2019
तेलंगाना में पहुंचकर कमजोर पड़ा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना में आकर कमजोर पड़ गया है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोठागुडम जिले के गुंडाला में सबसे ज्यादा पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद कामारेड्डी जिले के निजाम सागर में चार सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

18:29 (IST)27 Jun 2019
दिल्ली में प्री-मॉनसून सीजन में बारिश में 38 फीसदी की कमी

दिल्लवासियों को गुरुवार (27 जून 2019)  को भी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून-पूर्व गतिविधियां भी बेहद कम हुई हैं। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, प्री-मॉनसून सीजन यानि कि मार्च और मई के दौरान दिल्ली में बारिश में 38 फीसदी की कमी रही है। इसकी वजह से ऊमस, चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पिछले तीन दिन अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की थी पर ऐसा हुआ नहीं। दिल्लीवासियों को इससे 30 जून के बाद राहत मिल सकती है।

16:42 (IST)27 Jun 2019
दिल्ली से सटे नोएडा में में गर्मी की मार

दिल्ली से सटे नोएडा में आज गर्मी का कहर जारी रहेगा। तापमान 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वेबसाइट के मुताबिक नोएडा में दिनभर सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी और दिन खासा गर्म रहेगा। शहर को शुक्रवार को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी तरह गुरुग्राम के लोगों को भी आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और शहर का तापमान 25 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान है।।

15:25 (IST)27 Jun 2019
भागलपुर, बख्तियारपुर, बक्सर के मौसम का हाल

भागलपुर में तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि मौमस खासा गर्म रहने का अनुमान है। बख्तियारपुर में तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को आसमान बादल छाए रहेंगे और दिन खासा गर्म रहेगा। बक्सर में बादलों और धूप की लुकछिपी का खेल जारी रहेगा और तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में हल्की आंधी आने की भी अशंका है।

14:57 (IST)27 Jun 2019
पटना, बेगुसराय और अररिया के मौसम का हाल

बिहार के अररिया में गुरुवार को तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तूफान आने के भी आसार हैं। पटना शहर में तापमान 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहने का अनुमान है। बेगुसराय में तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। हल्की बारिश होने का अनुमान है जबकि दिन खासा गर्म रहेगा।

13:51 (IST)27 Jun 2019
इस सप्ताह औसत से 24 फीसदी कम हुई बारिश

भारत में इस सप्ताह 26 जून के आखिर तक बारिश औसत से 24 फीसदी कम थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी गुरुवार (27 जून, 2019) को इस बात की जानकारी दी। क्योंकि मानसून की बारिश भारत के मध्य और पश्चिमी भागों में अधिक होती है। बता दें कि खेती और आर्थिक विकास के लिए बारिश बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दक्षिण एशियाई देश की कृषि योग्य भूमि का लगभग 55 फीसदी हिस्सा बारिश पर आश्रित है।

12:58 (IST)27 Jun 2019
अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में आएगी बारिश

स्‍काइमेट वेदर ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि गुरुवार को अगले 24 घंटों में कोल्‍हापुर, मुंबई, अलीबाग, पालघर, नागपुर, पुणे, मुंबई सबअर्बन, सिंधुदुर्ग, ठाणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सतारा और सांगली में मामूली से भारी बारिश हो सकती है। बिजली चमकने और गरज के भी आसार बताए गए हैं।

12:39 (IST)27 Jun 2019
महीने के आखिर तक पहुंचेगा मानसून

देश के कुछ हिस्सों में इस महीने के आखिर तक मानसून के आने का पूर्वानुमान है। अगले 12 घंटों में महाराष्ट्र के जिलों में बारिश आने के संकेत मिले है। मेघालय और असम में भी बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात और मुंबई में मानसून में दस्तक दे दी है।

11:15 (IST)27 Jun 2019
इंदौर के मौसम का हाल

एमपी के इंदौर में आज मौसम खुशनुमा रह सकता है। शहर का तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बिजली की गरज के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को शुक्रवार को गर्मी से खूब राहत मिल सकती है और तापमान 25 डिग्री तक गिर सकता है।

10:46 (IST)27 Jun 2019
भोपाल को गर्मी से राहत की उम्मीद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम से जुड़ी वेबसाइट के मुताबिक शहर का तापमान गुरुरवार (27 जून, 2019) को 34 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर में सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी है। हल्की बारिश के साथ आंधी आने का भी अनुमान है। जानकारी के मुताबिक अगले 72 घंटों तक शहर का तापमान 34 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

10:30 (IST)27 Jun 2019
प्रयागराज के मौसम का हाल

यूपी के प्रयागराज को भी आज गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है। शहर का तापमान 41 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 17 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाए चलेंगी और वातावरण में 33 फीसदी नमी रहेगी।

09:56 (IST)27 Jun 2019
आगरा के मौसम का हाल

ताज की नगरी आगरा शहर का मौसम आज खासा गर्म रहने वाला है। तामपान 43 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि आंशिक रूप से धूप निकलती रहेगी और दिन खासा गर्म रहेगा। जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई तक शहर को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है। हालांक इस दौरान तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

09:25 (IST)27 Jun 2019
अलीगढ़ के मौमस का हाल

यूपी के अलीगढ़ में लोगों को भी आज गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है। मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक शहर का तापमान 43 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज शहर का मौसम खासा गर्म रहेगा। हालांकि धुंधला सूरज निकलेगा और नमी कम होगी।

08:50 (IST)27 Jun 2019
मेरठ में मौसम का हाल

यूपी के मेरठ शहर में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में आज सूरज धुंधला रहेगा और दिन खासा गर्म रहेगा। इसके अलावा मौसम में कम नमी रहेगी। शहर में अगले तीन दिनों तक इसी तरह का तापमान रहने का अनुमान है।

08:04 (IST)27 Jun 2019
गोवा, कोंकण और मुंबई को 72 घंटों तक गर्मी से राहत

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी कि मॉनसून गोवा, कोंकण और मुबंई में 29 जून तक मजबूत होगा। अधिकारी ने कहा,‘हम बादलों की स्थिति देख रहे हैं ताकि हम बारिश की संभावना के बारे में बता सकें। 29 जून तक मुंबई सहित गोवा और कोंकण में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है।’ विभाग ने बताया कि मॉनसून हर साल 10 जून तक मुंबई पहुंच जाता है और इस बार यह दो सप्ताह से ज्यादा की देरी से आ रहा है, जो पिछले 10 सालों में इस प्रकार की सबसे बड़ी देरी है।