Weather Forecast Today, Temperature: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और कश्मीर घाटी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आकाश में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि हालांकि अगले दो-तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है। दिल्ली में शाम के समय हल्की बारिश हुई तथा अगले 24 घंटे में और बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो साल की इस अवधि का सामान्य तापमान है।

वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसने कहा कि उत्तर भारत में सात से नौ जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहला हिमपात हुआ। वहीं, ताजा बारिश की वजह से समूची घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर सहित समूचे कश्मीर में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि श्रीनगर से जाने वाली और श्रीनगर आने वाली उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Live Blog

10:10 (IST)07 Jan 2020
सामान्य रहा दिल्ली का तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो साल की इस अवधि का सामान्य तापमान है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

07:25 (IST)07 Jan 2020
सप्ताह के अंत में लुढ़क सकता है पारा

इस सप्ताह दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान काफी कम हो सकता है। 

21:17 (IST)06 Jan 2020
Bhopal, Madhya Pradesh, India Weather Forecast: भोपाल में 16 डिग्री तापमान

मध्य प्रदेश के भोपाल में रात 9 बजे का तापमान 16 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 65 प्रतिशत नमी भी दर्ज की गई। रात 12 बजे तक तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

20:50 (IST)06 Jan 2020
New Delhi, Delhi, India Weather Forecast: दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों में पांच डिग्री तक लुढक सकता है पारा

दिल्ली में सुबह बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में वर्षा होने के कारण अगले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों कहना है कि उत्तर भारत में सात और नौ जनवरी के बीच वर्षा होने की संभावना है जिससे दिल्ली में पारा लुढक सकता है। उनके अनुसार नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच या छह डिग्री पर पहुंच सकता है।

20:14 (IST)06 Jan 2020
Delhi, India Weather Forecast: दिल्ली में बारिश, एकबार फिर हाड़ कंपाने वाली ठंड की ओर राजधानी

दिल्ली में सोमवार शाम को मौसम ने तेजी से करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम एकबार फिर ठंडा हो गया है। राजधानी एकबार फिर हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में आ सकती है।

19:47 (IST)06 Jan 2020
Lucknow, Uttar Pradesh, India Weather Forecast: बारिश के साथ एक बार फिर दस्तक देगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर प्रदेश में जल्द ही बारिश के साथ हाड़ कंपाने वाली सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक—दो दिन में प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है और ज्यादातर इलाकों में बादल छा सकते हैं और बर्फीली हवा चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा होने की वजह से सर्दी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अगले एक—दो दिन के बाद गलन भरी सर्दी से फिर जूझना पड़ सकता है।

19:18 (IST)06 Jan 2020
उत्तराखंड: फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना

उत्तराखंडवासियों को अभी फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना नहीं है और मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है ।

18:41 (IST)06 Jan 2020
Uttarakhand, Dehradun Weather Forecast: उत्तराखंड में ताजा हिमपात, प्रदेश हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में

उत्तराखंड के उंचाई वाले इलाकों में आज ताजा हिमपात होने तथा निचले इलाकों में रूक—रूक कर बारिश होने से पूरा प्रदेश हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में आ गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली, यमुनोत्री, गंगोत्री, र्हिषल तथा अन्य उंचाई वाले स्थानों पर जबरदस्त बर्फबारी होने तथा निचले इलाकों में बारिश होने से शीतलहर जैसे हालात हैं। गंगोत्री में ताजा हिमपात के बाद न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।

18:06 (IST)06 Jan 2020
Delhi, Delhi, India Daily Weather: दिल्ली के मौसम का हाल भी जानिए

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 99 फीसदी रही। सफदरजंग वेधशाला में तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालम, लोधी रोड और आया नगर स्थित वेधशालाओं में तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 9.2 डिग्री और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18:01 (IST)06 Jan 2020
Nainital, Uttarakhand, Snowfall, Weather Forecast: नैनीताल में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी के बाद सैलानियों की भीड़

उत्तराखंड के नैनीताल में शाम 6 बजे का तापमान 4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। इस दौरान 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 92 प्रतिशत नमी भी दर्ज की गई। रात 12 बजे तक तापमान में कोई 1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि रविवार को नैनीताल में जमकर बर्फबारी हुई। इसके बाद सैलानियों ने नैनीताल का रुख किया। सैलानियों ने नगर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंचकर बर्फबारी का आनंद उठाया।

17:31 (IST)06 Jan 2020
Shimla, Manali, Himachal Pradesh, India Weather Forecast: मनाली में माइनस 1 डिग्री तापमान, कई जगह बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शाम साढ़े पांच बजे का तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। इस दौरान 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 100 प्रतिशत नमी भी दर्ज की गई। रात 12 बजे तक तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सूबे में बर्फबारी और बारिश जारी है।

16:51 (IST)06 Jan 2020
Noida, Uttar Pradesh, Weather Forecast: नोएडा में रात में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

नोएडा में शाम पांच बजे का तापमान 16 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 69 प्रतिशत नमी भी दर्ज की गई। रात 11 बजे तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तापमान 3 डिग्री सेल्सिय तक गिर सकता है।

16:34 (IST)06 Jan 2020
Rajasthan Weather, Rajasthan Temperature: राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान इतना गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है। बता दें कि राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

16:01 (IST)06 Jan 2020
Rajasthan, Jaipur Rain, India Weather Forecast, Rajasthan Current Weather: राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन कई इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम फिर ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर के डबोक में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी तरह एरनपुरा रोड में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 8.6, कोटा में 9.0, जोधपुर में 9.3, श्रीगंगानगर में 9.4, जैसलमेर में 9.6, जयपुर में 9.8, अजमेर और सीकर में 10.5 और बाड़मेर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15:41 (IST)06 Jan 2020
पंजाब और हरियाणा के मौसम का हाल जानिए

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है। पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में बठिंडा और आदमपुर सबसे अधिक सर्द स्थान रहे और दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस, 5.4 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पठानकोट, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री, 5 डिग्री सेल्सियस, 3.7 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14:45 (IST)06 Jan 2020
जालंधर के मौसम का हाल जानिए

सोमवार को सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत आसमान में गरज के साथ छाए बादलों के साथ हुई। सुहह शुरू हुई बूंदाबांदी से तापमान फिर से लुढ़क गया। इस कारण सरकारी विभागों से लेकर बाजारों में रौनक नहीं दिखी। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 48 घंटे बदल व बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

14:15 (IST)06 Jan 2020
नागपुर, अकोला, गोंडिया, चंद्रपुर, वर्धा और भंडारा में गरज के साथ बारिश की संभावना, देखें वीडियो

12:58 (IST)06 Jan 2020
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 99 फीसदी रही। सफदरजंग वेधशाला में तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालम, लोधी रोड और आया नगर स्थित वेधशालाओं में तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 9.2 डिग्री और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।

11:43 (IST)06 Jan 2020
मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

आईएमडी(भारत मौसम विज्ञान विभाग) की तरफ से कोहरे को लेकर जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा तट और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह जानकारी सुबह 5.30 बजे की स्थिति के आधार पर दी है।

11:13 (IST)06 Jan 2020
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार आज यानि सोमवार 6 जनवरी से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बदली छायेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसकी वजह से ही उत्तर प्रदेश में बदली-बारिश के आसार बन रहे हैं।

10:16 (IST)06 Jan 2020
हिमाचल प्रदेश में महसूस हुआ भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह 3.6 की तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने बताया कि भूकम्प का केंद्र शिमला जिले के उत्तर-पूर्व में 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप के झटके सुबह करीब पांच बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए।

08:29 (IST)06 Jan 2020
कश्मीर के मौसम का हाल जानिए

जम्मू कश्मीर में बादल छाये रहने से ताजा बर्फबारी होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए होने की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

07:36 (IST)06 Jan 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल