Weather: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के के तटीय इलाकों, गुजरात, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर मानसूनी हवाओं का जबर्दस्त प्रभाव बना हुआ है, इसकी वजह से इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने गुजरात में भी 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश और मेघ गर्जना का अनुमान लगाया है।

बिहार में वज्रपात ने फिर से कहर बरपाया है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग पांच जिलों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से मिली सूचना के मुताबिक, राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। लखीसराय में दो, समस्तीपुर में तीन तथा गया, बांका और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

इससे पहले, राज्य में गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हुई थी। इनमें पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, समस्तीपुर में सात, कटिहार में तीन, शिवहर व मधेपुरा में दो-दो तथा पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इससे भी पहले, मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 26 जून को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से 96 लोगों की मौत हुई थी।

मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले दो घंटे में यूपी के मेरठ, संभल, बिजनौर, चंदौसी, नरौरा, सहसवान और हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल और लोहारु और उसके आसपास के इलाकों में मेघ दर्जन के साथ-साथ बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली में आज शनिवार (04 जुलाई) को सुबह 9 बजे 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हवा में 74 फीसदी आर्दर्ता भी रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह से लोग उमस से परेशान हैं। हवा का गति मात्र 8 किमोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने राजस्थान के 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। विभाग के मुताबिक, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में कहीं- कहीं पर मेघ गर्जन होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कि स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Coronavirus in India Live Updates:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था।

 

Live Blog

Highlights

    11:00 (IST)04 Jul 2020
    अरब सागर में मानसून मजबूत, तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के के तटीय इलाकों, गुजरात, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर मानसूनी हवाओं का जबर्दस्त प्रभाव बना हुआ है, इसकी वजह से इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने गुजरात में भी 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश और मेघ गर्जना का अनुमान लगाया है।

    10:40 (IST)04 Jul 2020
    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि गुजरात में शनिवार और रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का कहर जारी है। शुक्रवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली एनसीआर में 3 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    10:20 (IST)04 Jul 2020
    बिहार में वज्रपात से फिर आठ लोगों की मौत

    बिहार में वज्रपात ने फिर से कहर बरपाया है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग पांच जिलों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से मिली सूचना के मुताबिक, राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। लखीसराय में दो, समस्तीपुर में तीन तथा गया, बांका और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। इससे पहले, राज्य में गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हुई थी। इनमें पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, समस्तीपुर में सात, कटिहार में तीन, शिवहर व मधेपुरा में दो-दो तथा पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इससे भी पहले, मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 26 जून को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से 96 लोगों की मौत हुई थी।

    09:22 (IST)04 Jul 2020
    अगले दो घंटे में इन इलाकों में बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले दो घंटे में यूपी के मेरठ, संभल, बिजनौर, चंदौसी, नरौरा, सहसवान और हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल और लोहारु और उसके आसपास के इलाकों में मेघ दर्जन के साथ-साथ बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली में आज शनिवार (04 जुलाई) को सुबह 9 बजे 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हवा में 74 फीसदी आर्दर्ता भी रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह से लोग उमस से परेशान हैं। हवा का गति मात्र 8 किमोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

    09:06 (IST)04 Jul 2020
    राजस्थान में 18 जिलों में मौसम का ऐसा रह सकता है हाल

    मौसम विभाग ने राजस्थान के 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। विभाग के मुताबिक, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में कहीं- कहीं पर मेघ गर्जन होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कि स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

    07:28 (IST)04 Jul 2020
    मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था। 

    06:30 (IST)04 Jul 2020
    मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’’

    05:40 (IST)04 Jul 2020
    मुंबई के हिंदमाता क्षेत्र में बारिश के बाद का जलभराव

    शुक्रवार को भारी बारिश के बाद मुंबई के हिंदमाता क्षेत्र में जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में शनिवार और रविवार भारी वर्षा होगी। वहीं दिल्ली में शनिवार बारिश की संभावना है।

    04:25 (IST)04 Jul 2020
    मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी

    शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD, मुंबई के मुताबिक अगले 24 घंटों में 3 और 4 जुलाई को मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ-कुछ जगहों पर भयंकर बारिश होने की संभावना है।

    03:06 (IST)04 Jul 2020
    मिजोरम में 15 दिनों में छठी बार भूकंप आया

    मिजोरम के चम्फाई जिले में शुक्रवार दोपहर 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। पिछले 15 दिनों में राज्य में यह छठा भूकंप था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप दोपहर करीब दो बज कर 35 मिनट पर आया। इसका केंद्र चम्फाई के 52 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। इसकी गहराई 25 किमी थी। चम्फाई की उपायुक्त मारिया सीटी जुआली ने बताया कि भूकंप से हुई हानि का आकलन अभी नहीं किया जा सकता है क्योंकि कुछ गांवों तक नहीं पहुंचा गया है।

    01:27 (IST)04 Jul 2020
    पंजाब, हरियाणा में गर्मी और उमस रही

    पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा के हिसार में पारा पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में अधिकतम तापमान 39 और करनाल में 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही स्थानों पर पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। 

    00:20 (IST)04 Jul 2020
    ऑरेंज अलर्ट भी जारी

    मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के मद्देनजर, पुलिस ने नागरिकों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मुंबई के उपनगरीय इलाकों में अभी बारिश नहीं हुई है। आईएमडी विभाग ने मुंबई और आसपास के तटीय जिलों के लिए एक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

    00:08 (IST)04 Jul 2020
    अधिक तापमान, आर्द वायु के कारण बिहार में बिगड़ा मौसम

    उत्तरप्रदेश और बिहार में सामान्य से अधिक तापमान और बंगाल की खाड़ी से चलने वाली आर्द दक्षिण हवाओं के कारण वायुमंडल ‘‘अस्थिर’’ है जिससे बड़ी संख्या में बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं जिसकी वजह से इन दो राज्यों में पिछले पखवाड़े 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह बात शुक्रवार को विशेषज्ञों ने दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि पूर्वी भारत में मॉनसून से पहले और मॉनसून के दौरान सामान्य तौर पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं देखी जाती हैं।

    23:08 (IST)03 Jul 2020
    4.57 मीटर ऊंचाई तक हो सकता है हाईटाइड

    मौसम विभाग ने अगले 48 में मुंबई और उसके आसपास के इलाके में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार सुबह 11:38 के आसपास 4.57 मीटर की ऊंचाई तक हाई टाइड भी हो सकता है। विभाग ने लोगों से समुद्र किनारे नहीं जाने की अपील की है।

    23:01 (IST)03 Jul 2020
    मानसून की सुस्ती के चलते पश्चिमी क्षेत्र भीषण लू की चपेट में

    राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर पडने के बाद प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को लू के साथ उमस और अधिकतम तापमान में वृद्धि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने पश्चिमी क्षेत्र के बीकानेर और जैसलमेर में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं शुक्रवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। विभाग के अनुसार शुक्रवार को बीकनेर 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

    21:40 (IST)03 Jul 2020
    पिछले 3 महीने में कब-कब आया भूकंप

    8 जून को 2.1 की तीव्रता का भूकंप, गुरुग्राम में केंद्र
    3 जून को 3.2 की तीव्रता का भूकंप, फरीदाबाद में केंद्र
    1 जून को 1.8 की तीव्रता का भूकंप, रोहतक में केंद्र
    29 मई को 4.5 और 2.9 तीव्रता का भूकंप, रोहतक में केद्र
    28 मई को 2.5 की तीव्रता का भूकंप, फरीदाबाद में केद्र
    15 मई को 2.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र
    10 मई को 3.4 की तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र
    6 मई को 2.3 की तीव्रता का भूकंप, फरीदाबाद में केद्र
    3 मई को 3.0 की तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र
    16 अप्रैल 2.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र
    13 अप्रैल को 2.7 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र
    12 अप्रैल .3.5 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में केद्र

    21:08 (IST)03 Jul 2020
    इंदौर में भी हो सकती है भारी बारिश

    आईएमडी के मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया, अगले 24 घंटों में भोपाल और इंदौर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के तटीय जिलों में भी भारी से बहुत ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की। यही नहीं, रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 5 जुलाई तक महाराष्ट्र के पश्चिमी तट और आंतरिक हिस्से में बारिश बढ़ने की संभावना है।

    20:24 (IST)03 Jul 2020
    राजस्थान में भी लगे झटके

    दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवारी के पास था। राजस्थान में भी झटके महसूस किए गए। इससे पहले मिजोरम में शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंफाई शहर के पास था।

    20:05 (IST)03 Jul 2020
    बारिश का इंतजार

    दिल्लीवासियों को अब भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से शुष्क मौसम रहने और सप्ताहांत पर बारिश की संभावना जताई है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। महानगर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    19:12 (IST)03 Jul 2020
    3 जून को भी आया था भूकंप

    दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि भूकंप का केंद्र कहां पर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कितनी है इसका भी अभी पता नहीं चला है। इसके पहले 3 जून को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    18:17 (IST)03 Jul 2020
    दिल्ली में 10 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर

    स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून की दस्तक के साथ ही मानसून ट्रफ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया था। यही वजह थी कि दिल्ली में मौसम शुष्क हो गया लेकिन अब यह ट्रफ बीकानेर और अजमेर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इसके असर के चलते शुक्रवार रात से मौसम करवट लेगा और फिर शनिवार से हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो कि 9 या 10 जुलाई तक जारी रह सकता है।

    17:18 (IST)03 Jul 2020
    शनिवार से शुरू होगी बारिश

    मानसून ने 25 जून को दिल्ली एनसीआर में दस्तक दे दी थी। लेकिन अभी बारिश से दिल्ली एनसीआर वंचित थे। अब मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि शनिवार से दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो कि अगले एक सप्ताह तक चलेगा।

    16:40 (IST)03 Jul 2020
    टुंडला, आगरा और पिलानी में अगले दो घंटे में बारिश के आसार

    विभाग ने दिल्ली के आसपास भी अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के अलावा टुंडला, आगरा और पिलानी में अगले दो घंटे में बारिश और वज्रपात हो सकता है।

    15:48 (IST)03 Jul 2020
    मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में वहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस बीच मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है।

    14:49 (IST)03 Jul 2020
    यूपी, हरियाणा और दिल्ली के इन इलाकों में भी अगले दो घंटे में बूंदाबांदी

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, मुंडका, खंजावाला, पश्चिम विहार, वसंतकुंज, मेहरौली, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, बहादुरगढ़ और हरियाणा के गुरुग्राम और सोहना में भी अगले दो घंटे में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इनके अलावा हरियाणा के महेंद्रगढ़, होडल, नरनौल, यूपी के फिरोजाबाद, टुंडला में भी अगले दो घंटे में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

    14:21 (IST)03 Jul 2020
    अगले दो घंटों में इन इलाकों में बारिश, वज्रपात की आशंका

    मौसम विभाग ने बिहार के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक गया, औरंगाबाद, वैशाली, नवादा, मुंगेर और बेगूसराय जिले में अहले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है और आज शाम 5 बजे तक वज्रपात हो सकता है। विभाग ने दिल्ली के आसपास भी अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के अलावा टुंडला, आगरा और पिलानी में अगले दो घंटे में बारिश और वज्रपात हो सकता है।

    14:09 (IST)03 Jul 2020
    जानें- 6 जुलाई का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार (6 जुलाई) को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बलत्सितान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

    13:54 (IST)03 Jul 2020
    मुंबई में भारी बारिश, जल जमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    मुंबई में कल रात से ही बारिश हो रही है। इसकी वजह से महानगर के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई के निचले इलाकों में जल जमाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई के भायखला, हिंदमाता,किंह सर्कल, वडाला, दादर, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली, बोरिबली इलाकों में जल जमाव की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की कतार लग गई। मौसम विभाग ने मुंबई उपनगरीय इलाकों में हफ्ते के अंत तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

    13:02 (IST)03 Jul 2020
    गुजरात में कल-परसों भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि गुजरात में कल और परसों बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कल बारिश हो सकती है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का कहर जारी है।

    12:21 (IST)03 Jul 2020
    हरियाणा-पंजाब में भी उमस और गर्मी

    दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब में भी लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पंजाब के अमृतसर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 40.6 डिग्री सेल्सियस और 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से क्रमश: 5 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    11:30 (IST)03 Jul 2020
    मुंबई में हो रही बारिश

    मुंबई और आसपास के इलाकों में आज (शुक्रवार, 03 जुलाई को) भारी बारिश हुई। अभी बी वहां बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को ठाणे और पालघर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई में बुधवार रात के समय कई स्‍थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण मुंबईवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण है, ये परिसंचरण तेज होने वाला है। जिसके चलते 3 और 4 जुलाई को मानसून देशभर में सक्रिय होगा जो 7 जुलाई तक जारी रहेगा।

    10:36 (IST)03 Jul 2020
    दिल्ली-एनसीआर में आज रात से बदल सकता है मौसम

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार, 03 जुलाई) की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद रात के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार के दिन सुबह से ही तेज और चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी हो गई।

    09:35 (IST)03 Jul 2020
    राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश

    राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। वहीं, राज्य के अधिकतर शहरों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान वनस्थली में 31.4 मिलीमीटर बारिश, चूरू में 29.5 मिलीमीटर, बाड़मेर में 14 मिलीमीटर, पिलानी में 5.1 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक डबोक (उदयपुर) में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    08:54 (IST)03 Jul 2020
    राजस्थान में 24 घंटे का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर में कहीं-कहीं मेघ गर्जन/वज्रपात होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है और बीकानेर, जैसलमेर में कहीं-कहीं लू की स्थिति होने की संभावना बताई है।

    08:17 (IST)03 Jul 2020
    4 जुलाई को बारिश के आसार

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार-पांच जुलाई से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को भी बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है।

    07:45 (IST)03 Jul 2020
    बीकानेर में 45 पर पारा

    बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 44.3 डिग्री सेल्सियस,जैसलमेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 40.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.7 डिग्री सेल्सियस,जोधपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    06:35 (IST)03 Jul 2020
    राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट

    राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। वहीं, राज्य के अधिकतर शहरों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान वनस्थली में 31.4 मिलीमीटर बारिश, चूरू में 29.5 मिलीमीटर, बाड़मेर में 14 मिलीमीटर, पिलानी में 5.1 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक डबोक (उदयपुर) में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 44.3 डिग्री सेल्सियस,जैसलमेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 40.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.7 डिग्री सेल्सियस,जोधपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    06:19 (IST)03 Jul 2020
    झारखंड में 3 जुलाई तक कई शहरों में बारिश की संभावना

    मौसम केंद्र राची के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल के मुताबिक शुक्रवार से रविवार तक राज्य के विभिन्न शहरों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने की वजह से राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। वहीं इस हफ्ते भी थंडरस्टॉर्म यानी आधी और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। रविवार तक वज्रपात का खतरा रहेगा।

    05:09 (IST)03 Jul 2020
    नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

    हरियाणा और पंजाब में मौसम गर्म और उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगड़ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं करनाल में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    03:44 (IST)03 Jul 2020
    मुंबई में शुक्रवार, शनिवार हो सकती है मूसलाधार बारिश

    गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवातीय तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था। मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे के मुताबिक शहर मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है। मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारीकिया गया है।