Weather forecast : इस साल उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश भर में कड़ाके की ठंड का अनुभव किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तो सामान्य से कम चल ही रहा है। कई जगहों पर दिन में भी पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है जिससे भीषण सर्दी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली में पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। हल्के कोहरे से शहर में दृश्यता कम हो गई और इससे ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
उत्तर पश्चिम भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरवाती दर्ज की गई है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अनेक इलाके शीतलहर के साथ कोहरे की गिरफ्त में हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
न्यूज एजेंसी के एएनआई के मुताबिक शीतलहर के चलते लखनऊ के प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बेहद सर्द रही।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री के इर्दगिर्द बना रह सकता है।आर्द्रता का स्तर 97 फीसद रहा।
शहर में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 25 से अधिक रेलगाड़ियां दो घंटे से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो सामान्य से बारह डिग्री कम था।मौसम विभाग के मुताबिक कल यहां दर्ज अधिकतम तापमान ने 19 साल का कीर्तिमान तोड़ दिया जब दिसंबर में दिन का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ-साथ कर्नाटक में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। केरल और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखी गई।
भारतीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक गुरूवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा राजस्थान का सीकर शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा आज देश के टॉप टेन ठंडे शहरों की बात करें तो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के शहर शामिल हैं।
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कम दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस ने कहा कि राजमार्गों पर गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं।
कोहरे के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेनें 3 से 5 घंटे देरी से चल रही हैं।
22 सालों बाद पहली बार इतने लंबे अंतराल के लिए दिल्लीवालों ने ठंड महसूस की है। 1997 के बाद इस बार दिल्ली में ऐसी ठंड पड़ रही है। उस वक़्त 16 दिनों के लिए 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में अब तक 10 दिन देखे गए हैं, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
गुरुवार सुबह दिल्ली में पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। हल्के कोहरे से शहर में दृश्यता कम हो गई और इससे ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। 1997 के बाद इस बार दिल्ली में ऐसी ठंड पड़ रही है।
लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है। भारत गंगीय के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया
इस साल उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश भर में कड़ाके की ठंड का अनुभव किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तो सामान्य से कम चल ही रहा है। कई जगहों पर दिन में भी पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है जिससे भीषण सर्दी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। हल्के कोहरे से शहर में दृश्यता कम हो गई और इससे ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
चिल्लई कलां के दौर से गुजर रहे कश्मीर में बुधवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि ठंड ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश को भी अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से. दर्ज किया गया।नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में गत 16 दिसम्बर से नौ सर्द दिन दर्ज किये गये है जो 2003 में दर्ज किये गये दिनों के बराबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार एक शीत दिवस (कोल्ड डे) होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है। उन्होंने बताया कि ‘‘सीवियर कोल्ड डे’’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।
दिसंबर महीना उत्तर भारत में बर्फबारी के लिए प्रमुख महीनों में से एक है। दिसंबर में 13 से 16 तारीख के बीच श्रीनगर, शिमला, मनाली, नैनीताल जैसे अनेकों लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर अच्छी बर्फबारी ने सैलानियों के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया। 13 से 16 दिसम्बर के बीच जो बर्फबारी हुई वह इस साल की सबसे ज्यादा बर्फबारी थी।
6 नवंबर के बाद उत्तर भारत के पहाड़ों पर नवंबर में ही 3 बार और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिली, जिसके कारण पहाड़ों पर कई ऊंची चोटियां सफेद बर्फ की चादर में लिपटी नजर आने लगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश और चेन्नई तटीय तमिलनाडु सहित में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज हुई। लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।
स्काइमेट वेदर.कॉम के अनुसार चेन्नई, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। साथ ही रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बा
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा। अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों में एक सप्ताह से दिन का तापमान भी सामान्य से छह से नौ डिग्री कम रह रहा है और यह 11 से 14 डिग्री से. के बीच दर्ज किया जा रहा है।
हरियाणा में नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के अनेक हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मंगलवार की रात सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात राज्य के पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर 5.4 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, राज्य में सर्दी का दौर आने वाले कुछ दिनों में भी जारी रहेगा।
पंजाब के फरीदकोट में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। लुधियाना में तापमाना 5.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में डिग्री सेल्सियस, भटिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस, हल्वारा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, अदमपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, तरण तारण, कपूरथला और रूपनगर शहर में इस पूरे हफ्ते दिन का सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। इसके कारण दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे।
उत्तराखंड के बागेश्वर में बर्फबारी के बाद वहां के कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। बर्फबारी के कारण बागेश्वर के धूर, सूराग, खाती आदि गांवों का जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां संचार और बिजली की सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। गांवों तक पहुंचने के लिए सड़क भी अभी बंद है।
पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है बारिश का कारण तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ सकती है।
हरियाणा के पानीपत और कैथल के कुछ इलाकों में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। पानीपत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश बारिश का अनुमान है। विभाग के अनुसार अरब सागर में बादलों की मौजूदगी के कारण बादलों की मामूली सक्रियता एक दो दिन से बनी हुई है। बादलों की सक्रियता होने की वजह से आने वाले दिनों में बारिश होने से पूर्वांचल के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली के लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 दिसंबर तक राजधानी में शीतलहर भी बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पूर्वांचल में लगातार बढती सर्दी और कोहरा होने की वजह से मौसम का रुख बदल रहा। इलाके में पिछले तीन दिनों से कोहरा लगातार छाये रहने की वजह से फसलों को धूप कम मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा अगले 15 दिन तक रहने की उम्मीद है। कम होता पारा के कारण सुबह और शाम लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है।