Weather forecast Today India Updates: निम्न दबाव का अक्षेत्र अभी भी उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तर प्रदेश के ऊपरी भाग में बना हुआ है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा उमस से थोड़ी राहत के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में एक बार फिर से मानसून की हो सकती है।13 से 15 सितम्बर के बीच कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश ही नहीं गुजरात के पूर्वी भागों में भी इस सिस्टम के प्रभाव से मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात के वडोदरा में रिकॉर्ड 92 मिमी बारिश हुई है। सोमवार सुबह 8:30 बजे से वडोदरा में 92 मिमी बारिश, जबकि सूरत में 69 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले  24 घंटे मं बारिश के लिए चेताया है।

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात के बीच अभी भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार से 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह दक्षिण पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी मानसूनी वर्षा का अनुमान है।

Live Blog

20:49 (IST)10 Sep 2019
गाय की मौत

मध्य प्रदेश में बारिश के चलते लोगों का आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो  गया है। मध्य प्रदेश के गौरी नगर में बारिश के चलते बिजली के खंभे पर करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई।

19:37 (IST)10 Sep 2019
दिल्ली में इस दिन हो सकती है बारिश

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा उमस से थोड़ी राहत के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में एक बार फिर से मानसून की हो सकती है।13 से 15 सितम्बर के बीच कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

18:17 (IST)10 Sep 2019
11 की मौत

मध्य प्रदेश में बारिश के चलते अबतक 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बारिश के चलते मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात  हैं। प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। उधर, हरदा की जिला जेल में सुकनी नदी का पानी भर गया।

17:28 (IST)10 Sep 2019
वडोदरा में बारिश

गुजरात के वडोदरा में रिकॉर्ड 92 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में भी वहां हल्की बारिश होने की संभावना है।  सोमवार सुबह 8:30 बजे से वडोदरा में 92 मिमी बारिश, जबकि सूरत में 69 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले  24 घंटे मं बारिश के लिए चेताया है।

16:27 (IST)10 Sep 2019
दिल्ली मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान लगाया है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास और बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15:33 (IST)10 Sep 2019
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात के बीच अभी भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार से 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

14:13 (IST)10 Sep 2019
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

13:06 (IST)10 Sep 2019
जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल जानिए

पहाड़ों पर जम्मू-कश्मीर से लेकर मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम हाल फिलहाल में शुष्क रहेगा। इस दौरान गर्मी बरकरार रहेगी।

12:12 (IST)10 Sep 2019
उत्तर भारत के मौसम का हाल जानिए

उत्तर भारत में मानसून की सुस्ती के कारण तेज गर्मी और शुष्क मौसम से लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर विकसित हुआ है। मगर यह सिस्टम उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय भारत के मौसम को बदलने में नाकाम रहेगा।

11:18 (IST)10 Sep 2019
आंध्र प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

आंध्र प्रदेश के सभी इलाकों और कर्नाटक भीतरी भागों और तमिलनाडु के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप शुष्क रहेगा क्योंकि इन भागों में मानसून के कमजोर रहने का अनुमान है।

10:51 (IST)10 Sep 2019
दक्षिण के मौसम का हाल जानिए

दक्षिण भारत में मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। यहां अरब सागर में बनी मानसूनी ट्रफ अब कमजोर हो चली है। और कोंकण, गोवा से लेकर केरल तक फिलहाल यह सक्रिय है। इसके चलते है उम्मीद है कि तटीय कर्नाटक के भागों और उत्तरी केरल में कुछ स्थानों पर मध्यम तो कुछ स्थानों पर तेज बौछारें गिरने का अनुमान है। तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

09:48 (IST)10 Sep 2019
पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल जानिए

गंगीय पश्चिम बंगाल में कोलकाता सहित आसपास के इलाकों में बारिश में कमी आएगी। पूर्वानुमान के मुताबिक इन भागों में अब हल्की बारिश का अनुमान है।

09:01 (IST)10 Sep 2019
मध्य भारत के मौसम का हाल जानिए

पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य भारत में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले जिले सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, भोपाल, सूरत, कोटा और बूंदी होंगे। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों की बात करें तो असम में चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ एक सप्ताह बाद उत्तर की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव के कारण पूर्वानुमान है कि गोरखपुर, बलरामपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे सिक्किम के भागों में कई जगहों पर तथा पूर्वोत्तर के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इन भागों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

08:13 (IST)10 Sep 2019
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल