Mumbai Rains, Weather forecast: दिल्ली-एनसीआर शनिवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में आसमान में बादल छाए जिसके बाद बारिश हुई। हालांकि मौसम में अभी उमस बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान गर्म था।

वहीं राजधानी पटना में आज बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के आसपास के इलाकों में भी मौसम सुहाना रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक इस दौरान पूर्णिया में तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं भागलपुर में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गय में 24.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

गुजरात में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। गुजरात तट के दक्षिणी भागों पर निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से राज्य के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रेदश में अगले दो-तीन बारिश होने के आसार हैं। अरब सागर और उससे सटे गुजरात के दक्षिणी क्षेत्र पर कम दबाव क्षेत्र की स्थिति बनने के कारण इस बात की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से भोपाल आलीराजपुर, इंदौर और उज्जैन में भी बारिश हो सकती है।

 

Live Blog

21:52 (IST)21 Sep 2019
गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश

गुजरात में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। गुजरात तट के दक्षिणी भागों पर निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से राज्य के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बारिश होने के आसार हैं।

21:12 (IST)21 Sep 2019
मप्र: अगले दोे-तीन दिन बारिश की संभावना

पश्चिमी मप्र में अगले दो-तीन बारिश होने के आसार हैं। अरब सागर और उससे सटे गुजरात के दक्षिणी क्षेत्र पर कम दबाव क्षेत्र की स्थिति बनने के कारण इस बात की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से भोपाल आलीराजपुर, इंदौर और उज्जैन में भी बारिश हो सकती है।

20:12 (IST)21 Sep 2019
पटना, भागलपुर और गया में ऐसा है मौसम

बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के आसपास के इलाकों में भी मौसम सुहाना रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक इस दौरान पूर्णिया में तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं भागलपुर में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गय में 24.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

19:32 (IST)21 Sep 2019
दिल्ली में 30 सितंबर तक मानसून की विदाई

दिल्ली में मानसून 30 सितंबर के बाद पूरी तरह से चला जाएगा। तबतक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि इस बार दिल्ली में मानसूनी बारिश उतनी अच्छी नहीं रही जितने की उम्मीद की जार रही थी। इस वजह से दिल्ली की जनता को सितंबर महीने में गर्मी झेलनी पड़ रही है।

18:49 (IST)21 Sep 2019
बारिश का कहर, छत गिरने से महिला की मौत

भगतपुर क्षेत्र में एक घर की छत गिरने से एक 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई और उसका पति तथा बेटा घायल हो गया। दंपति के किराये के मकान में शनिवार सुबह जब यह हादसा हुआ उस समय सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेखा देवी तिवारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसका 30 वर्षीय पति बृजेश कुमार तिवारी और सात वर्षीय बेटा शोभित तिवारी घायल हो गया। घायलों को यहां स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि किराए पर लिए गए इस कमरे की स्थिति पहले से ही खराब थी जो बारिश के बाद और बिगड़ गई।

18:07 (IST)21 Sep 2019
मप्र: इस दिन बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 23 सितंबर को बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा 24 सितंबर को भी कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

17:21 (IST)21 Sep 2019
यूपी: अगले कुछ दिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी

यूपी में अगले कुछ दिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में कई स्थानों पर आज हल्की बारिश हुई।

16:54 (IST)21 Sep 2019
इंदौर में बारिश के बाद मकान ढहा

इंदौर में बारिश के बाद शनिवार तड़के मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गये। परदेशीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लाल गली क्षेत्र में नाले के किनारे बने मकान में हुआ। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

16:24 (IST)21 Sep 2019
नोएडा में हल्की बारिश, मौसम सुहाना

नोएडा में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप खिली रही लेकिन शाम आते-आते मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर हल्की हल्की बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

15:25 (IST)21 Sep 2019
पूर्वांचल के कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

पूर्वांचल से मानसून की लगभग विदाई हो रही है। जिसके चलते पूर्वांचल के आसमान के बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में यदि पर्याप्त नमी मिल जाती है तो यहां कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का मानना है कि इस माह के अंत तक और अगले माह के पहले हफ्ते तक तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।

14:13 (IST)21 Sep 2019
गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात के कुछ हिस्सों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इनके अलावा अंडमान निकोबार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा में भी भारी बारिश हो सकती है।

12:40 (IST)21 Sep 2019
मुंबई, राजस्थान के साथ दक्षिण भारत में इन जगहों पर होगी बारिश

दक्षिणी पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मुंबई में आज भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत के कुछ भागों में भी मानसून सक्रिय रहेगा और तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

11:26 (IST)21 Sep 2019
बंगाल की खाड़ी में आर्द्र हवाओं के चलते इन राज्यों में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में आर्द्र हवाएं चल रही हैं, साथ ही कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, गुवाहटी, असम, मिजोरम में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

10:16 (IST)21 Sep 2019
जानें पूरे दिन के मौसम का हाल

इस वीडियो में जाने आज के मौसम का पूरा हाल

10:14 (IST)21 Sep 2019
अरब सागर में निम्न दबाव के चलते गुजरात के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

अरब सागर में महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे मानसून की ट्रफ बनी हुई है। इस ट्रफ के चलते गुजरात में आज भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात के अमरेली, राजकोट, सूरत, वलसाड आदि इलाकों के अधिकांश स्थानों पर अच्छी बरसात हो सकती है।

08:57 (IST)21 Sep 2019
पूर्वोत्तर भारत में मानसून हुआ कमजोर, बारिश में आएगी कमी

पूर्वोत्तर भारत में मानसून कमजोर हो चुका है, जिसके चलते अब यहां अच्छी बारिश की उम्मीद काफी कम है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हवाओं में नमी है।

07:43 (IST)21 Sep 2019
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार को आसमान पर बादलों का डेरा होने से गर्मी का असर कम रहा। 

07:42 (IST)21 Sep 2019
मध्य प्रदेश में बाढ़ से हालात बेहद खराब

मध्यप्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रदेश को 11,906 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और प्रदेश ने इसके निपटने के लिये केन्द्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की है। प्रदेश में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण 225 लोगों की मौत हो गई है।