Weather forecast: उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों को 19 और 20 दिसंबर को बंद रखने का फैसला लिया है।

उत्तर भारत में पिछले सप्ताह जो बारिश हुई, ओले पड़े और पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके कारण पूरा उत्तर भारत पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अब मैदानी इलाकों में मौसम इससे राहत लेकर आ रहा है। हालांकि इस बीच पहाड़ों पर शीत लहर बरकरार है।

बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरुवार से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली एनसीआर में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 21 दिसंबर को राज्य में हल्की बारिश की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम बेहद ही ठंडा है। हिमाचल प्रदेश की ज्यादात्तर जगहों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। धर्मशाला में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) 18 दिसंबर यानी आज रात तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर में बादल आ जाएंगे और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। धीरे-धीरे ये सिस्टम आगे बढ़ेगा और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में भी मौमस बदलेगा और इन पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी दर्ज की जाएगी।।

Live Blog

Highlights

    07:53 (IST)19 Dec 2019
    कश्मीर के मौसम का हाल जानिए

    जम्मू कश्मीर की ‘शीतकालीन राजधानी’ (जम्मू) में बुधवार की रात तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुँचने से गुरुवार की सुबह हाड़ कंपा देने वाली महसूस की गई।  मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। जम्मू का न्यूनतम तापमान वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और शहर में लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊँचे क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के बाद बीते कुछ दिनों से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में पारा लगातार गिरता जा रहा है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

    22:08 (IST)18 Dec 2019
    राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी

    राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर बुधवार सुबह दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

    21:03 (IST)18 Dec 2019
    दिल्ली में तापमान 12 डिग्री, रात में इतना गिरेगा इतना पारा

    दिल्ली में रात 9 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 2 किलो मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। रात 1 बजे तक तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शाम साढ़े चार बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।

    20:34 (IST)18 Dec 2019
    दिल्लीवासियों को मिलेगी ठंड से राहत, मौसमे विभाग ने दी ये जानकारी

    पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरुवार से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली एनसीआर में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 21 दिसंबर को राज्य में हल्की बारिश की संभावना है।

    20:01 (IST)18 Dec 2019
    पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा

    मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा, मगर 18 दिसंबर की रात से कुछ हिस्सों में बादल आ सकते हैं। इससे दिन और रात का तापमान कुछ बढ़ जाएगा। बताया जाता है कि इससे मैदानी इलाकों के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल जाएगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा और दिल्ली में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा सुबह और शाम के समय छाया रह सकता है।

    19:31 (IST)18 Dec 2019
    मनाली जाने का है प्लान? जानें कितना है तापमान

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम बेहद ही ठंडा है। हिमाचल प्रदेश की ज्यादात्तर जगहों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। धर्मशाला में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    19:01 (IST)18 Dec 2019
    दिल्ली में ऐसी है वायु गणवत्ता

    दिल्ली में आज सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 दर्ज की गई जो कि खराब श्रेणी में आती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

    18:37 (IST)18 Dec 2019
    नैनीताल में तापमान 3 डिग्री

    उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम बेहद ठंडा है। बुधवार शाम 6 बजे तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान 3 डिग्री से गिरकर 1 डिग्री पर पहुंच सकता है।

    18:17 (IST)18 Dec 2019
    वैष्णो देवी जाने की कर रहे तैयारी, जानें वहां का मौसम

    पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के बाद बीते कुछ दिनों से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में पारा लगातार गिरता जा रहा है। वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने के बेस कैंप कटरा में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस है।

    17:38 (IST)18 Dec 2019
    श्रीनगर में शून्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान

    जम्मू कश्मीर की ‘शीतकालीन राजधानी’ (जम्मू) में मंगलवार की रात तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से बुधवार की सुबह हाड़ कंपा देने वाली महसूस की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। जम्मू का न्यूनतम तापमान वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और शहर में लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

    17:10 (IST)18 Dec 2019
    विशाखापट्नम में हल्की बारिश

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली। शाम पांच बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

    16:25 (IST)18 Dec 2019
    Delhi Weather: दिल्ली में रात के वक्त इतना गिर सकता है तापमान

    दिल्ली में शाम साढ़े चार बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 किलो मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। रात दो बजे तक तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    16:04 (IST)18 Dec 2019
    उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी

    उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। लोग बीते तीन दिनों से शीतलहर का सामना कर रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही।

    15:41 (IST)18 Dec 2019
    नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

    पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर बरकार है, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों राज्यों में सबसे कम तापमान नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    15:02 (IST)18 Dec 2019
    पटना के मौसम का हाल जानिए

    ठंड से पटना (Patna) सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह में कोहरा छाया रहेगा और रात में सर्दी बढ़ेगी। 19 दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच सकता है।

    13:36 (IST)18 Dec 2019
    27 सालों में सबसे ठंडा रहा दिल्ली का मौसम

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार, पिछले 27 सालों में दूसरा सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को इन इलाकों में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से उत्तर पश्चिमी सर्द हवायें चलने का सिलसिला जारी है। इसलिये उत्तर के मैदानी इलाकों में बादल छाये रहने के कारण धूप के अभाव में अधिक सर्दी महसूस की जा रही है। यह स्थिति बुधवार को भी बरकरार रहने की उम्मीद है।

    13:07 (IST)18 Dec 2019
    दो दिन बाद मिल सकेगी सर्दी से राहत: मौसम विभाग

    मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बुधवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दो दिनों के बाद उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य इलाकों में कड़ाके की सर्दी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर भारत में सर्दी से बुधवार को भी राहत नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार तक तापमान में कोई अंतर नहीं आने के कारण ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहने का अनुमान है।

    12:31 (IST)18 Dec 2019
    हिमाचल प्रदेश: पर्यटक कुफरी में स्कीइंग का आनंद लेते हुए

    11:51 (IST)18 Dec 2019
    कश्मीर-लद्दाख के मौसम का हाल जानिए

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में हालिया बर्फबारी के बाद रात के तापमान में गिरावट जारी रही। हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलनों के चलते कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। दोनों ही क्षेत्रों में पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं लेकिन सुबह सूरज निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    11:13 (IST)18 Dec 2019
    दिल्ली ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

    उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से बुधवार रात से ठंड और बढ़ गई। दिल्ली में 22 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1997 में, अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज पूरा दिन यही स्थिति बनी रहने की संभावना है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    10:28 (IST)18 Dec 2019
    पंजाब के मौसम का हाल जानिए

    न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक पंजाब में शीत लहर और तेज हो गई हैं। लोग जगह-जगह आग जलाकर खुद को सर्दी से बचाने की कोशिश में जुटे हैं। एजेंसी के मुताबिक लुधियाना में आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    10:09 (IST)18 Dec 2019
    उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

    उत्तराखंड में आज आसमान साफ है लेकिन कड़कड़ाती ठंड बरकरार है। प्रदेश में 12-13 दिसंबर को पहाड़ी राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई राजमार्ग और सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में दिन का तापमान मंगलवार को सामान्य से कुछ डिग्री नीचे चला गया, जिससे दोनों राज्यों में ठंड बढ़ गई। अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में शीत लहर तेज हो गई है, जबकि राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    09:13 (IST)18 Dec 2019
    हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

    हिमाचल प्रदेश में, मौसम शुष्क और ठंडा रहा। मनाली, कुफरी, केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे रहा। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग रहा, जहां तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

    08:17 (IST)18 Dec 2019
    लद्दाख में सबसे कम दर्ज हुआ तापमान

    लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं जम्मू में तापमान में कुछ सुधार हुआ है और यह 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन यहां बर्फीली हवाओं और बादल घिरे रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं रियासी जिले में माता वैष्णी देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    07:35 (IST)18 Dec 2019
    वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल