Weather forecast : उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को ठंड के बीच बारिश से जनजीवन पर खासा असर पड़ा।राजधानी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार रात को शुरू बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।
इस दौरान बाराबंकी, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव में चार—चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। इसके अलावा गोंडा में तीन सेमी , मोहनलालगंज, हरदोई, उन्नाव, इटावा, जालौन, झांसी, बिजनौर, हापुड़, मैनपुरी और औरैया में दो—दो, सीतापुर, फतेहगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, फिरोजाबाद तथा हमीरपुर में एक—एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
इस बारिश से प्रभावित जिलों में जनजीवन पर खासा असर पड़ा। लखनऊ में जिला प्रशासन ने ठंड और बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये हैं।लगातार वर्षा के कारण गेहूं, सरसों और दलहन तथा तिलहन की फसलों को भी खासा नुकसान हो रहा है। मंडियों में सब्जियों तथा फलों की आवक पर भी प्रभाव पड़ा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के फैजाबाद, आगरा तथा बरेली मण्डलों में न्यूनतम तापमान में खासा इजाफा हुआ। इसके अलावा गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, झांसी, आगरा, वाराणसी तथा मेरठ मण्डलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस दौरान फतेहगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।


आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। इस दौरान बाराबंकी, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव में चार—चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। इसके अलावा गोंडा में तीन सेमी , मोहनलालगंज, हरदोई, उन्नाव, इटावा, जालौन, झांसी, बिजनौर, हापुड़, मैनपुरी और औरैया में दो—दो, सीतापुर, फतेहगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, फिरोजाबाद तथा हमीरपुर में एक—एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही के साथ सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का असर बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश , राजस्थान , दिल्ली , हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम के पल पल बदलते मिजाज के बीच जनवरी में अगले दो सप्ताह के दौरान सिर्फ तीन दिन (21 से 23 जनवरी) को छोड़ कर सर्दी की मौजूदा स्थिति ही बरकरार रहने की संभावना जतायी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार से बारिश जारी है। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश जारी रह सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों बर्फबारी जारी रहेगी। कश्मीर घाटी में रात के दौरान का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार देखा जा सकेगा। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गई हैं।
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 5.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में आठ डिग्री सेल्सियस, भिवंडी में 6.1 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं जिससे दृश्यता कम हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ नमी का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि पालम वेधशाला में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में शाम को ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मौसम की परिस्थितियों के कारण उत्तरी रेलवे सेक्टर में 12 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे तक 272 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
देश में बारिश के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग इस साल से दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आने-जाने की तारीखों में भी बदलाव करेगा। भूमि विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने बुधवार को कहा कि तारीखों में बदलाव होने से किसानों को फसलों की बुवाई पर फैसला लेने में आसानी होगी। चार महीने का दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक जून को आता है और 30 सितंबर को विदा लेता है। राजीवन ने कहा कि मानसून के केरल पहुंचने की तारीख एक जून है और उसमें बदलाव की संभावना कम है। लेकिन मौसम विभाग उसके विभिन्न राज्यों और शहरों में पहुंचने की तारीख में बदलाव करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग मानसून के वापस लौटने की तारीख मे भी बदलाव करेगा। मानसून के आने की तारीख मध्य भारत में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मध्य भारत क्षेत्र में 10 उप-संभाग आते हैं... छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र और कच्छ और सौराष्ट्र आते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा कि नयी तारीखों की घोषणा अप्रैल में होनी है।'
मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT Express) एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को घने कोहरे की वजह से ओडिशा के कटक के सलागांव और नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पढ़िए पूरी खबर